{"_id":"5d8cbe558ebc3e014c4b5f31","slug":"donald-trump-calls-democratic-impeachment-inquiry-a-joke","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को बताया ‘मजाक’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को बताया ‘मजाक’
Thu, 26 Sep 2019 07:15 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 26 Sep 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पेश किए गए आधार को मजाक करार दिया है। ट्रंप पर आरोप है कि, उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाने के लिए विदेशी ताकतों का इस्तेमाल कर अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्रंप के कार्यकाल की कार्रवाइयां, राष्ट्रपति पद की शपथ के प्रति बेईमानी, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन और हमारे चुनाव की अखंडता के साथ विश्वासघात को दर्शाती है।
विज्ञापन
ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बाइडेन के खिलाफ जांच करने की बार-बार अपील करके अपने पद का दुरुपयोग किया। ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक फोन कॉल की जानकारी (ट्रान्स्क्रिप्ट) में इस बात की पुष्टि है।
विज्ञापन
उन्होंने आधिकारिक महाभियोग जांच शुरू करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, वे मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। यह सूचना (महाभियोग की जांच का आधार) देखने पर ‘मजाक’ लगती है। उन्होंने कहा कि महाभियोग आखिर किसलिए? क्योंकि आपकी किसी से अच्छी बैठक या फोन पर अच्छी बातचीत हुई है?
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन पर कोई दबाव नहीं बनाया। जेलेंस्की ने भी यही दावा किया है, लेकिन कॉल टैन्स्क्रिप्ट के प्रकाशन ने ट्रंप प्रशासन में खलबली मचा दी है। सीनेटर मिट रोमनी ने इसे अत्यंत परेशान करने वाला बताया। कॉल की जानकारी के अनुसार ट्रंप कह रहे हैं कि, बाइडेन और उनके बेटे के खिलाफ यूक्रेन संबंधी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में अमेरिका के अटॉर्नी जनरल बिल बर्र और राष्ट्रपति के निजी वकील रुडी गुइलियानी संपर्क में रहेंगे।
हालांकि इस जानकारी से यह नहीं पता चलता कि बाइडेन के खिलाफ जांच और यूक्रेन को दी गई सहायता के बीच कोई स्पष्ट संबंध है, लेकिन जेलेंस्की और ट्रंप ने बड़े सहायता पैकेज पर बात की जिसे पहले रोक दिया गया था और हालिया सप्ताह में जारी किया गया।