{"_id":"6640347ff5f138af5f00131f","slug":"donald-trump-blasts-joe-biden-during-new-jersey-rally-us-news-in-hindi-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump vs Biden: न्यू जर्सी में ट्रंप ने की बाइडन की आलोचना, बोले- पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति पर हंस रही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump vs Biden: न्यू जर्सी में ट्रंप ने की बाइडन की आलोचना, बोले- पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति पर हंस रही
Sun, 12 May 2024 10:24 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 12 May 2024 10:24 AM IST
सार
Donald Trump on Joe Biden: रैली में 80,000 से 100,000 समर्थक शामिल हुए थे। जब ट्रंप ने रैली में क्रिस क्रिस्टी को एक मोटा सुअर कहा, तब वहां मौजूद दर्शक उग्र हो गए। जब उन्होंने इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच इस्राइल से बारूद की खेप रोकने के बिडेन प्रशासन के फैसले पर चर्चा की, तो भीड़ ने शोर मचाया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यू जर्सी में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर जमकर निशाना साधा है। इस रैली में उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन को मूर्ख कहकर संबोधित किया। इसके अलावा ट्रंप ने मुद्रास्फीति, इलेक्ट्रिक कारों, प्रेस और क्रिस क्रिस्टी समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बात की। रैली में मौजूद हजारों समर्थकों के सामने ट्रप ने राष्ट्रपति जो बाइडन की जमकर आलोचना की।
रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "आप हमारे देश के 10 सबसे खराब राष्ट्रपतियों को लेकर उन्हें जोड़ सकते हैं। उन्होंने हमारे देश को इतना नुकसान नहीं पहुंचाया, जितना इस मूर्ख (बाइडन) ने किया है। वह एक मूर्ख है, वह एक चतुर आदमी नहीं है। वह कभी नहीं था। उसे मूर्ख समझा जाता था। मैं उसके बारे में अब अलग तरह से बात करता हूं। वह एक बुरा इंसान है। वह एक खराब राष्ट्रपति है। पूरी दुनिया उसपर हंस रही है। वह एक मूर्ख है।"
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कानूनी समस्याओं के लिए भी राष्ट्रपति बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "आप अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। ऐसा तीसरी दुनिया के देशों में किया जाता है। ऐसा रिपब्लिक देशों में किया जाता है। अमेरिका में ऐसा नहीं होता है।"
विज्ञापन
ट्रंप की जीत मतलब मध्यम वर्ग की जीत: डोनाल्ड ट्रंप
इस रैली में 80,000 से 100,000 समर्थक शामिल हुए थे। जब ट्रंप ने रैली में क्रिस क्रिस्टी को एक मोटा सुअर कहा, तब वहां मौजूद दर्शक उग्र हो गए। जब उन्होंने इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच इस्राइल से बारूद की खेप रोकने के बिडेन प्रशासन के फैसले पर चर्चा की, तो भीड़ ने शोर मचाया। ट्रंप ने आगे कहा कि अगर वह सत्ता मं वापस आते हैं तो इससे न्यू जर्सी को फायदा होगा। उन्होंने कहा, "अगर जो बाइडन चुनाव जीतते हैं तो इससे मध्यम वर्ग की हार होगी। न्यू जर्सी की हार होगी।" पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, "अगर ट्रंप की जीत होती है, तो यह मध्यम वर्ग की जीत होगी। कम आय वाले लोगों की जीत होगी।" उन्होंने कहा कि यह न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया और अमेरिका की जीत होगी।