{"_id":"695b40c205899b2c680802ac","slug":"donald-trump-big-warning-to-venezuela-of-second-strike-if-do-not-behave-delcy-rodriguez-nicolas-maduro-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: 'वेनेजुएला पर दूसरे हमले के लिए तैयार हैं', डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी; कोलंबिया को लेकर कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: 'वेनेजुएला पर दूसरे हमले के लिए तैयार हैं', डोनाल्ड ट्रंप ने दी धमकी; कोलंबिया को लेकर कही ये बात
Mon, 05 Jan 2026 10:10 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:10 AM IST
सार
वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप ने सीधे तौर पर कोलंबिया के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने का इशारा किया है। गौरतलब है कि कोलंबिया कोकीन का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। ट्रंप का आरोप है कि कोलंबिया अवैध तरीके से अमेरिका में कोकीन भेजता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने वेनेजुएला के बाद अब कोलंबिया को दी धमकी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वेनेजुएला पर बड़ी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर से दूसरे हमले की चैतावनी जारी की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम दूसरे हमले के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनका बर्ताव नहीं सुधरा तो हम दूसरा हमला करेंगे।
वेनेजुएला के राजनीतिक भविष्य को लेकर संशय बरकरार है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की कमान अमेरिका संभालेगा। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला में अमेरिकी कब्जे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मौजूदा हालात में ऐसा कुछ नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति से एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वेनेजुएला में दूसरे ऑपरेशन की संभावना खत्म हो गई है। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, 'ऐसा नहीं है। अगर वे ठीक से बर्ताव नहीं करते हैं, तो हम दूसरा हमला करेंगे।' वहीं, मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका फिलहाल तेल क्वारंटीन और बड़े नौसैनिक तैनाती जैसे कदमों के जरिए वेनेजुएला सरकार पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - US-Venezuela: रुबियो बोले- वेनेजुएला को सीधे नहीं चलाएगा अमेरिका; तेल उद्योग में सुधार, ड्रग तस्करी रोकना मकसद
क्या अगला नंबर कोलंबिया का है?
इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला जैसी एक और कार्रवाई कोलंबिया में भी करने का संकेत दिया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा कि वह देश एक बीमार शख्स के शासन में है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य अभियान की आलोचना की थी। इस पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप ने पेट्रो को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी जान बचाएं।
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका उस देश के खिलाफ सैन्य अभियान चलाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'ऐसा अभियान मुझे अच्छा लगता है।' उन्होंने कहा, 'कोलंबिया भी बहुत बीमार है और वहां एक बीमार आदमी का शासन है। उसे कोकीन बनाना और उसे अमेरिका को बेचना पसंद है। वह इसे बहुत लंबे समय तक नहीं कर पाएगा।'
ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर नहीं किया ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- क्रेमलिन का दावा गलत
मादुरो और उनकी पत्नी की आज होगी कोर्ट में पेशी
वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आधी रात को चलाए गए अभियान में देश के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया गया था। मादुरो और उनकी पत्नी फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं। दोनों की आज एक अदालत में मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश के मामले में मुकदमे में पेशी होनी है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन