फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump assassination suspect Ryan Routh planned recruit Afghan soldiers fight Ukraine pakistan

Donald Trump: अफगान सैनिकों को यूक्रेन भेजना चाहता था ट्रंप पर हमला करने वाला; पाकिस्तान को बताया सबसे भ्रष्ट

Mon, 16 Sep 2024 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2024 01:11 PM IST
सार

रूथ पर आरोप है कि वह डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की साजिश रच रहा था। रविवार को जब ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोल्फ खेल रहे थे तो उनसे कुछ ही दूरी पर रूथ झाड़ी में छिपा हुआ था।

विज्ञापन
donald Trump assassination suspect Ryan Routh planned recruit Afghan soldiers fight Ukraine pakistan
डोनाल्ड ट्रंप का हमलावर रेयान रूथ - फोटो : एक्स/@Concerned Citizen

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के संदिग्ध आरोपी रेयान रूथ (58 वर्षीय) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल साल 2023 में एक मीडिया इंटरव्यू में रेयान रूथ ने कहा था कि वह पाकिस्तान के रास्ते अफगान सैनिकों को यूक्रेन में लड़ने के लिए भेजने की योजना बना रहा। रूथ ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट किए थे, जिसमें उसने रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन का खुलकर समर्थन किया था। यहां तक कि रूथ ने खुद भी यूक्रेन जाकर लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। 
विज्ञापन


यूक्रेन में अफगान सैनिकों को भेजने की योजना बना रहा था संदिग्ध आरोपी
रूथ ने साल 2023 में एक अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि वह कुछ अफगान सैनिकों को पाकिस्तान और ईरान के रास्ते अवैध रूप से यूक्रेन भेजने की योजना बना रहा है। रूथ ने ये भी दावा किया था कि कई अफगान सैनिकों ने भी इसमें रुचि ली है। रूथ ने ये भी कहा कि हम पाकिस्तान के जरिए कुछ पासपोर्ट का इंतजाम कर सकते हैं क्योंकि पाकिस्तान एक भ्रष्ट देश है। रूथ का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह कई बार राजनीति और विभिन्न मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करता रहा है। रूथ डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थक है और उसने साल 2019 में पार्टी को चंदा भी दिया था। 
विज्ञापन


रविवार को हुआ ट्रंप पर हमला
रूथ पर आरोप है कि वह डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की साजिश रच रहा था। रविवार को जब ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित आवास पर गोल्फ खेल रहे थे तो उनसे कुछ ही दूरी पर रूथ झाड़ी में छिपा हुआ था। जैसे ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे देखा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद रूथ झाड़ियों से निकलकर एक कार में सवार होकर वहां से फरार हो गया था। हालांकि बाद में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने रूथ का पीछा कर उसे पकड़ लिया था। सीक्रेट सर्विस के जवानों ने झाड़ी से रेयान रूथ की अत्याधुनिक एके-47 राइफल और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का कट्टर आलोचक है संदिग्ध आरोपी
संदिग्ध आरोपी रेयान रूथ, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर आलोचक है। रूथ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया था कि ट्रंप अमेरिकी लोगों को गुलाम बनाना चाहते हैं। बीते जुलाई माह में जब ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था, तो उस वक्त रूथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कमला हैरिस से अपील की थी कि उन्हें और जो बाइडन को पेंसिल्वेनिया की रैली में घायल हुए लोगों और मारे गए अग्निशमन कर्मचारी के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए। रूथ ने ये भी कहा था कि ट्रंप उनके लिए कुछ नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed