{"_id":"687476347b252e1a8e0f8c41","slug":"musk-again-targets-trump-regarding-epstein-case-said-on-x-just-release-confidential-files-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Musk Vs Trump: एपस्टीन केस को लेकर मस्क ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना; 'एक्स' पर कहा- बस गोपनीय फाइलें जारी करो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Musk Vs Trump: एपस्टीन केस को लेकर मस्क ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना; 'एक्स' पर कहा- बस गोपनीय फाइलें जारी करो
Mon, 14 Jul 2025 08:45 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:45 AM IST
सार
एफबीआई और जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक साझा रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि एपस्टीन की मौत से जुड़े लंबे समय से चल रहे कई षड्यंत्र के सिद्धांतों के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसे लेकर एलन मस्क ने ट्रंप पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क।
- फोटो : ANI
विस्तार
टेक दिग्गज और अरबपति एलन मस्क ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन केस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। मस्क ने एक्स पर लिखा कि ट्रंप को यौन शोषण के आरोपी और फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़ी गोपनीय फाइलों को जारी करना चाहिए।
ट्रंप से अलग होने के बाद मस्क लगातार एपस्टीन केस को लेकर मुखर हैं। पिछले दिनों अपनी अमेरिका पार्टी के गठन एलान करते हुए मस्क ने कहा था कि उनकी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों का खुलासा करना होगी। इसके बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को बचाव करते हुए बयान दिया था। इस बयान के बाद मस्क ने एक्स पर लिखा कि सच में। उन्होंने आधा दर्जन बार एपस्टीन कहा और सभी से कहा कि एपस्टीन के बारे में बात करना बंद करो। बस वादे के मुताबिक फाइलें जारी कर दो।
ये भी पढ़ें: यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में आएगी तेजी, नाटो महासचिव के साथ ट्रंप करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
कैसे शुरू हुआ एपस्टीन विवाद
दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब बीते सोमवार को एफबीआई और जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक साझा रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया कि एपस्टीन की मौत से जुड़े लंबे समय से चल रहे कई षड्यंत्र के सिद्धांतों के कोई सबूत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 300 गीगाबाइट से ज्यादा डेटा की जांच के बाद भी कोई क्लाइंट लिस्ट नहीं मिली, न ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति को ब्लैकमेल करने का प्रमाण मिला। साथ ही मामले में एफबीआई ने फिर से दोहराया कि एपस्टीन की मौत आत्महत्या थी, न कि हत्या। बता दें कि एपस्टीन 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में बाल यौन तस्करी के आरोप में मुकदमे का इंतजार कर रहा था, जब उसकी मौत हुई।
ट्रंप ने क्या कहा था
जेफरी एपस्टीन की मौत के मामले में लोगों के बीच अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के खिलाफ बढ़ती नाराजगी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉन्डी का बचाव किया। पाम को इन दिनों एपस्टीन की मौत और उससे जुड़ी जांच को लेकर ट्रंप समर्थकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि बॉन्डी शानदार काम कर रही हैं, और उनके खिलाफ हो रहे विरोध पर उन्हें आपत्ति है। कोई एपस्टीन की परवाह नहीं करता, अब इस पर समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं।
ये भी पढ़ें: टेक्सास में भारी बारिश से तबाही, रोकना पड़ा बचाव और राहत अभियान; लोगों को घर खाली करने के आदेश
ट्रंप ने कहा कि हमारी सरकार दुनिया भर में चर्चा में है, लेकिन कुछ स्वार्थी लोग इसे नुकसान पहुंचा रहे हैं, और वह भी एक ऐसे इंसान के लिए जिसकी किसी को परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि बार-बार एपस्टीन के मामले में समय और ऊर्जा बर्बाद करना बेकार है। ट्रंप ने कहा कि अब ध्यान 2020 के धांधली भरे चुनाव पर होना चाहिए, जिसमें वे जो बाइडेन से हार गए थे। उन्होंने कहा कि एफबीआई को एपस्टीन नहीं, बल्कि चुनाव की जांच में लगना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन