फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump assassination attempt conspiracy theories social media users target usa media reporting agenda

Trump: ट्रंप पर हमले की मीडिया रिपोर्टिंग पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाया एजेंडा चलाने का आरोप

Mon, 15 Jul 2024 12:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की खबरों की हेडलाइन में इस बात का जिक्र था ही नहीं कि ट्रंप पर घातक हमला हुआ है बल्कि ऐसा बताया गया कि रैली स्थल पर गोली चलने की आवाज सुनी गई।

विज्ञापन
donald trump assassination attempt conspiracy theories social media users target usa media reporting agenda
हमले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले को लेकर कहा जा रहा है कि अमेरिकी समाज राजनीतिक रूप से इतना बंट गया है कि इसकी वजह से वहां हिंसा भड़कने का खतरा पैदा हो गया है। राष्ट्रपति बाइडन ने भी देश के नाम अपने संबोधन में इस राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को कम करने की अपील की। हालांकि ऐसा लगता है कि ट्रंप पर हमले के बाद ये राजनीतिक प्रतिद्वंदिता कम होने की बजाय और बढ़ गई है। दरअसल ट्रंप समर्थकों का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति पर हमले की अमेरिकी मीडिया ने भ्रामक रिपोर्टिंग की। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित ट्वीट्स की बाढ़ आई हुई है और कई यूजर्स अमेरिकी मीडिया पर एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


ट्रंप समर्थकों में मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर नाराजगी
डगलस मैक्ग्रेगोर नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक न्यूज क्लिप को साझा किया है। इस वीडियो क्लिप के साथ यूजर ने लिखा कि 'मीडिया, ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के पीछे ट्रंप समर्थकों और खुद डोनाल्ड ट्रंप का हाथ बता रहा है। यह मीडिया आपका दोस्त नहीं है।'
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने वॉशिंगटन पोस्ट के कुछ लिंक सोशल मीडिया पर साझा किए और कैप्शन में लिखा कि 'डोनाल्ड ट्रंप बीते आठ वर्षों से हमें बताने की कोशिश कर रहे हैं कि मीडिया और कुछ नहीं बल्कि फर्जी खबरें हैं।' दरअसल यूजर की इस बात को लेकर नाराजगी थी कि डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की खबरों की हेडलाइन में इस बात का जिक्र था ही नहीं कि ट्रंप पर घातक हमला हुआ है बल्कि ऐसा बताया गया कि रैली स्थल पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। यूजर्स ने आरोप लगाया कि ट्रंप पर हमले की घटना को मीडिया में हल्का करके दिखाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
भारतीय यूजर्स ने भी उठाए सवाल
एक भारतीय यूजर ने लिखा कि अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में हत्या के प्रयास जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है बल्कि इसे सिर्फ रैली में गोली चलने के आवाज सुने जाने के तौर पर पेश किया गया। एक अन्य भारतीय यूजर ने भी यही मुद्दा उठाया और विभिन्न अमेरिकी मीडिया संस्थानों की हेडलाइन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि किसी ने भी ये बात नहीं लिखी है कि ट्रंप पर गोली चली या ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ।

सोशल मीडिया पर चल रहीं कई तरह की चर्चाएं
सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि ट्रंप पर हमला सुनियोजित था और इसकी वजह बताते हुए यूजर कह रहे हैं कि गोलियां चलने के बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की प्रतिक्रिया खुद को बचाने जैसी थी और रैली में मौजूद लोग भी बहुत ज्यादा घबराए नहीं और आराम से अपनी सीटों पर बैठे रहे। कुछ यूजर्स ने सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए और कहा कि हमलावर कैसे राइफल लेकर पूर्व राष्ट्रपति की रैली के इतने नजदीक पहुंच गया और जब वह हमले के लिए छत पर पहुंचा तो किसी सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी! हमले से पहले संदिग्ध हमलावर का एक वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि रैली में मौजूद लोगों ने हमलावर को देखकर सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षाकर्मियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed