फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump asked for help on Mueller Report from Australia

ट्रंप ने मुलर रिपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन को किया फोन, मांगी मदद

Wed, 02 Oct 2019 01:05 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Oct 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump asked for help on Mueller Report from Australia
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में राष्ट्रपति के खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद ट्रंप ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने महाभियोग की परवाह किए बिना ऑस्ट्रेलिया के पीएम से अमेरिकी न्याय मंत्रालय के लिए सूचनाएं एकत्रित करने के लिए मदद मांगी है। ये सूचनाएं ट्रंप के 2016 चुनाव में रूसी दखल से संबंधित हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


इस काम के लिए ट्रंप ने बाकायदा ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन को फोन किया और अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र को जांच में मदद करने को कहा। बता दें कि 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनावों में ट्रंप पर रूस के साथ गोलबंदी के आरोप लगे हैं जिनकी जांच अमेरिकी अधिकारी मुलर कर रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि मुलर की जांच के स्रोतों का पता लगाया जाए। 
विज्ञापन


इस संबंध में बर्र ने ट्रंप को विभागीय जांच टीम गठित करने और विदेशों से संपर्क करने की सलाह दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि डेमोक्रेट चुनावों में ट्रंप को बर्बाद करने की योजना बनाते रहे हैं। इस बार भी ऐसा करने की कोशिश की जा रही है। उधर, ऑस्ट्रेलिया सरकार के प्रवक्ता ने ट्रंप के मदद मांगने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका देश अमेरिका की मदद करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के कॉल पर फिर विवाद

राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को जिस तरह मदद के लिए फोन किया, इसी तरह से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मदद मांगी थी। इसे लेकर विवाद जारी है। इससे पता चलता है कि ट्रंप अपने निजी राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीति का इस्तेमाल करने में भी पीछे नहीं हैं। इससे यह भी पता चलता है कि ट्रंप खुद के बचाव में किसी छोटे स्तर के अधिकारी की सलाह को भी तवज्जो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed