{"_id":"5d824dd38ebc3e93a629a250","slug":"donald-trump-appointed-robert-o-brien-as-new-nsa-of-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट ओ’ब्रायन को चुना नया एनएसए, जॉन बोल्टन की लेंगे जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट ओ’ब्रायन को चुना नया एनएसए, जॉन बोल्टन की लेंगे जगह
Wed, 18 Sep 2019 09:01 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के नए एनएसए रॉबर्ट ओ'ब्रायन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बंधक मामलों पर प्रमुख वार्ताकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन को नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है जो जॉन बोल्टन की जगह लेंगे। बोल्टन को पिछले सप्ताह हटा दिया गया था। ट्रंप ने ट्वीट किया कि विदेश विभाग में बंधकों से जुड़े मामलों के विशेष दूत के तौर पर सेवारत ओ’ब्रायन को एनएसए की भूमिका के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं हमारे नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर रॉबर्ट सी ओ’ब्रायन को नियुक्त कर रहा हूं जो इस समय विदेश विभाग में बंधकों के मामलों के लिए राष्ट्रपति के बहुत सफल विशेष दूत हैं।’ ट्रंप ने कहा, ‘मैंने रॉबर्ट के साथ लंबे समय तक और बहुत काम किया है। वह अच्छा काम करेंगे।’
विज्ञापन
ओ’ब्रायन बंधकों के मामलों के विशेष दूत के रूप में अमेरिकी बंधकों के परिवारों के साथ काम करते हैं और संबंधित मुद्दों पर सलाह देते हैं। ओ’ब्रायन ट्रंप के चौथे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार होंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एनएसए के पद के लिए पांच लोगों के नाम छांटे हैं। इनमें ओ’ब्रायन के अलावा रिक वाडेल, लीसा गॉर्डन-हेगर्टी, फ्रेड फ्लीट्ज और कीथ केलॉग शामिल थे।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार बोल्टन की जगह ओ’ब्रायन को चुनकर राष्ट्रपति ने लंबे समय तक वकील रहे उस शख्स पर विश्वास जताया है जिन्होंने राष्ट्रपति को उत्तर कोरिया तथा तुर्की जैसे देशों द्वारा बंधक बनाये गये अमेरिकियों को वापस लाने के अपने काम से प्रभावित किया है।
ट्रंप ने पिछले सप्ताह 11 सितंबर को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन को यह कहते हुए निकाल दिया कि वह उनके कई सुझावों से असहमत हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बोल्टन को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ बड़ी गलतियां की थीं और उनके कार्य प्रशासन के अनुरूप नहीं थे।