फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump announces 25 percent tariff on eu cars and trucks

ट्रंप की यूरोपीय संघ को दो टूक: कार और ट्रक पर लगेगा 25% टैरिफ, अमेरिका में उत्पादन करने पर ही मिलेगी छूट

Fri, 01 May 2026 09:49 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 01 May 2026 09:49 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार समझौते के उल्लंघन पर यूरोपीय संघ को सीधी चेतावनी दी है। अगले सप्ताह से यूरोपीय वाहनों पर 25% टैरिफ लगेगा, जिससे बचने का एकमात्र रास्ता अमेरिका में ही उत्पादन शुरू करना है। ट्रंप ने और क्या-क्या कहा है? खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
donald trump announces 25 percent tariff on eu cars and trucks
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@WhiteHouse

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समीकरणों को गरमाते हुए यूरोपीय संघ के खिलाफ कड़े रुख के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि यूरोपीय संघ उनके साथ हुए व्यापार समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता है, तो अमेरिका वहां से आने वाले वाहनों पर भारी आयात शुल्क लगाएगा। राष्ट्रपति ने इस फैसले के पीछे यूरोपीय संघ की वादाखिलाफी को मुख्य कारण बताया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बड़े आर्थिक फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले सप्ताह मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाली यूरोपीय संघ की कार और ट्रक पर लगाए जाने वाले टैरिफ को बढ़ाने जा रहा हूं। टैरिफ को बढ़ाकर 25% किया जाएगा। यूरोपीय संघ हमारे पूरी तरह से सहमत व्यापार सौदे का अनुपालन नहीं कर रहा है।'
विज्ञापन


अमेरिका में निर्माण करने पर नहीं लगेगा टैरिफ
ट्रंप का यह कदम पूरी तरह से अमेरिका फर्स्ट की नीति पर आधारित है। उनका उद्देश्य विदेशी कंपनियों को अमेरिकी जमीन पर निवेश करने और वहीं कारखाने स्थापित करने के लिए मजबूर करना है। राष्ट्रपति ने यूरोपीय वाहन निर्माताओं को एक विकल्प भी दिया है। उन्होंने कहा कि यदि ये कंपनियां अमेरिका के भीतर ही उत्पादन करती हैं, तो उन पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा। अपने बयान में ट्रंप ने आगे कहा, 'पूरी तरह से सहमति व्यक्त की गई है कि यदि वे अमेरिका में कारों और ट्रकों का उत्पादन करते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा.'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईरान के शीर्ष नेतृत्व में आई दरार?: विदेश मंत्री अराघची को हटाना चाहते हैं पेजेश्कियन और गालिबाफ, जानें वजह


कई नए प्लांट निर्माणाधीन- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कई नए प्लांट निर्माणाधीन हैं। ट्रंप के अनुसार, कई ऑटोमोबाइल और ट्रक प्लांट वर्तमान में निर्माणाधीन हैं, जिनमें 100 बिलियन डॉलर यानी लगभग 10 खरब रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जो कार और ट्रक निर्माण के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। अमेरिकी श्रमिकों से लैस ये प्लांट जल्द ही खुलेंगे। अमेरिका में आज जो हो रहा है वैसा पहले कभी नहीं हुआ!'

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ी हलचल मच सकती है। विशेष रूप से जर्मनी जैसे देशों के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी, जिनकी अर्थव्यवस्था में कार निर्यात की बड़ी भूमिका है। अमेरिका अब इस टैरिफ का उपयोग एक दबाव तंत्र के रूप में कर रहा है ताकि यूरोपीय बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए अधिक सुलभ बनाया जा सके। यदि अगले सप्ताह यह टैरिफ लागू होता है, तो इससे आयातित कारों की कीमतें अमेरिका में काफी बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed