फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump announced he would address State of the Union after government shutdown ends

शटडाउन समाप्त होने के बाद ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ को संबोधित करेंगे ट्रंप

Thu, 24 Jan 2019 10:37 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Thu, 24 Jan 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump announced he would address State of the Union after government shutdown ends
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात घोषणा की कि वह सरकार का आंशिक बंद समाप्त होने के बाद ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन देंगे।

इससे पहले हाउस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ट्रम्प को कांग्रेस में वार्षिक भाषण देने से रोक दिया था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘नैंसी पेलोसी ने बंद जारी होने के दौरान मुझे स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन देने को कहा था। मैंने सहमति जताई। इसके बाद बंद के कारण उन्होंने अपना मन बदल लिया और संबोधन किसी अन्य तारीख को देने का सुझाव दिया। यह उनका विशेषाधिकार है। मैं बंद समाप्त होने पर संबोधित करूंगा।’’ 

विज्ञापन


ट्रम्प ने कहा कि वह किसी वैकल्पिक परिसर की तलाश नहीं कर रहे हैं क्योंकि कोई भी ‘हाउस चेम्बर की महत्ता, इतिहास और परंपरा से मुकाबला नहीं कर सकता।’ 

उन्होंने कहा कि वह ‘निकट भविष्य में’ संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed