{"_id":"61ac798db28ee4645d3f373f","slug":"donald-trump-angry-on-us-top-general-mark-milley-says-idiot-over-withdrawal-of-troops-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अफगानिस्तान से सेना हटाने को लेकर आगबबूला हुए ट्रंप, अमेरिकी टॉप जनरल को कहे अपशब्द","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अफगानिस्तान से सेना हटाने को लेकर आगबबूला हुए ट्रंप, अमेरिकी टॉप जनरल को कहे अपशब्द
Sun, 05 Dec 2021 02:04 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:04 PM IST
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान के हालात को लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की भी आलोचना कर चुके हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटाए जाने को लेकर एक बार फिर से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी भड़ास निकाली। ट्रंप इतने क्रोधित हो गए कि वे अमेरिकी सेना के 'ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' जनरल मिले को अपशब्द कहते हुए एक नंबर का बेवकूफ बता दिया। ट्रंप ने कहा कि जनरल मिले ने मुझे कहा कि अमेरिकी हथियार को हमने अफगानिस्तान में ही छोड़ दिया इसके बाद ही मुझे एहसास हुआ कि वह सबसे बड़ा बेवकूफ है।
विज्ञापन
ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की कर चुके हैं आलोचना
ट्रंप अफगानिस्तान के हालात को लेकर वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। ट्रंप ने लोगों से पूछा था कि वे अब भी उन्हें याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही तालिबान ने कहर बरपाया हुआ है। तालिबानी कब्जे के बाद ट्रंप ने कहा था कि काबुल का पतन अमेरिकी इतिहास में बड़ी हार के तौर पर दर्ज होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, जो बाइडन ने अफगानिस्तान के साथ जो किया है वो महान है। यह एक बड़ी हार के तौर पर अमेरिका के इतिहास में दर्ज होगा।
विज्ञापन
जनरल मार्क मिले ने 20 वर्ष की जंग को ‘रणनीतिक नाकामी’ बताया था
अफगानिस्तान से सैन्य वापसी पर अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में पहली गवाही के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल मार्क मिले ने 20 वर्ष की जंग को ‘रणनीतिक नाकामी’ बताया है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को रोकने के लिए अमेरिका को कुछ हजार सैनिक ही वहां तैनात रखने चाहिए थे।
विज्ञापन