फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump and Mamdani meet White House today Updates Caroline Levitt reacts saying a communist is coming

US: व्हाइट हाउस में आज ट्रंप-ममदानी होंगे आमने-सामने, लेविट बोलीं- अमेरिकी हित में किसी से मिलने को तैयार

Fri, 21 Nov 2025 07:38 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 07:38 AM IST
सार

'एक कम्युनिस्ट आ रहा है' व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आज व्हाइट हाउस में ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर की मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी ओर लेविट ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका के लोगों की भलाई के लिए किसी से भी मिलने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Donald Trump and Mamdani meet White House today Updates Caroline Levitt reacts saying a communist is coming
कैरोलिन लेविट, प्रेस सचिव, व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज यानी शुक्रवार को न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी से मुलाकात करने वाले हैं। इससे पहले अमेरिका भर की राजनीति में सवाल जवाब तेज हो गए हैं। ऐसे में अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में होने वाली इस मुलाकात को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही 'एक कम्युनिस्ट आ रहा है' ये बोलकर ममदानी पर निशाना भी साधा है। लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी से भी मिलने के लिए तैयार हैं, अगर इससे अमेरिकी लोगों का भला होता है।  

विज्ञापन


लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ने खुद घोषणा की है कि मेयर-इलेक्ट कल ओवल ऑफिस आएंगे। यह बहुत कुछ बताता है कि कल एक कम्युनिस्ट व्हाइट हाउस आ रहा है, क्योंकि डेमोक्रेट पार्टी ने देश के सबसे बड़े शहर के लिए उसी को मेयर चुना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि न्यूयॉर्क सिटी ट्रंप की उम्मीद से भी ज्यादा वामपंथी होती जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi: तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, G-20 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी हित में ट्रंप किसी से भी मिलने को तैयार- लेविट
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लेविट ने दोहराया कि राष्ट्रपति ट्रंप हर किसी से मिलने और बात करने को तैयार हैं, चाहे वे ब्लू (डेमोक्रेट) राज्यों में रहते हों या रेड (रिपब्लिकन) राज्यों में। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि न्यूयॉर्क सिटी के कम्युनिस्ट मेयरल जोहरान ममदानी ने मुलाकात की मांग की है। यह बैठक शुक्रवार, 21 नवंबर को ओवल ऑफिस में होगी।


समझिए क्यो चर्चा में है ये बैठक?
गौरतलब है कि दोनों नेताओं के बीच पिछले कई महीनों से तकरार चलता आ रहा है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो हाल में ममदानी की टीम ने शहर की बढ़ती महंगाई और आवास संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए व्हाइट हाउस से संपर्क किया, जो उनके चुनावी अभियान के मुकाबले एक नरम रुख माना जा रहा है। हालांकि दूसरी ओर ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि अपनी चुनावी मुहिम के दौरान ममदानी ने ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा कहा था और दावा किया था कि उनसे मुकाबला करने की हिम्मत सिर्फ उन्हीं में है।

ये भी पढ़ें:- SC: संविधान के शब्दों और उनकी व्याख्या पूरी तरह स्वदेशी, राष्ट्रपति संदर्भ मामले में शीर्ष कोर्ट की टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed