फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Age 79 but Heart Health Like 65-Year-Old; Becomes Second Oldest US President

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की आयु 79 वर्ष, लेकिन हृदय की गति 65 साल जैसी; दूसरे सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति

Sun, 12 Oct 2025 06:19 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 12 Oct 2025 06:19 AM IST
सार

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को जारी किए गए मेमो में ट्रंप के चिकित्सक डॉ. सीन बारबेला ने कहा ट्रंप का हृदय, फेफड़े, तंत्रिका संबंधी और शारीरिक प्रदर्शन मजबूत है। उनके दिल की आयु ईसीजी के जरिये हृदय की जीवन शक्ति का एक मान्य माप, उनकी वास्तविक उम्र से लगभग 14 वर्ष कम पाया गया।

विज्ञापन
Donald Trump Age 79 but Heart Health Like 65-Year-Old; Becomes Second Oldest US President
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के डॉक्टर ने व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक मेमो में कहा कि मेडिकल मूल्यांकन में डोनाल्ड ट्रंप की सेहत असाधारण और बेहतर पाई गई है। उनकी हृदय संबंधी आयु वास्तविक उम्र से 14 वर्ष कम है। यानी 79 वर्षीय ट्रंप की वास्तविक उम्र 65 साल जैसी है। वह देश के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन


नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में कराई स्वास्थ्य जांच
ट्रंप ने 'वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर' में स्वास्थ्य जांच कराई, जहां डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ बताया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव को जारी किए गए मेमो में ट्रंप के चिकित्सक डॉ. सीन बारबेला ने कहा, ट्रंप का हृदय, फेफड़े, तंत्रिका संबंधी और शारीरिक प्रदर्शन मजबूत है। उनके दिल की आयु ईसीजी के जरिये हृदय की जीवन शक्ति का एक मान्य माप, उनकी वास्तविक उम्र से लगभग 14 वर्ष कम पाया गया। बता दें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन अपने कार्यकाल के अंतिम समय में रोगों का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: अदालत ने रोक दी ट्रंप की नेशनल गार्ड तैनाती; इलिनॉय में सैनिक रहेंगे लेकिन फिलहाल नहीं होंगे ड्यूटी पर
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व की यात्रा से पहले शुक्रवार को मैरीलैंड के बेथेस्डा स्थित वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में स्वास्थ्य जांच कराई थी। 79 वर्षीय ट्रंप जनवरी में व्हाइट हाउस में दोबारा कार्यभार संभालने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं।

व्हाइट हाउस ने इसे ट्रंप की नियमित जांच बताई थी। यह जांच उनके व्यापक शारीरिक परीक्षण के छह महीने बाद की गई।  बता दें, जुलाई में व्हाइट हाउस ने खुलासा किया था कि ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने हाथ पर चोट के निशान हैं, जबकि तस्वीरों में राष्ट्रपति के टखने सूजे दिखाई दे रहे थे। उनके हाथ का प्रभावित हिस्सा मेकअप से ढका हुआ था।

ये भी पढ़ें:- Maria Machado: नोबेल शांति विजेता मचाडो पर विवाद क्यों? इस्राइली समर्थन और विदेशी हस्तक्षेप के आरोपों से घिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed