फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump address to nation over US strikes on Iran nuclear sites Amid Israel Tension

US vs Iran: 'ईरान नहीं रुका तो और हमले होंगे', परमाणु ठिकानों को बर्बाद करने के बाद ट्रंप; सेना को दी बधाई

Sun, 22 Jun 2025 07:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 22 Jun 2025 07:34 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमारा मकसद ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को बर्बाद करना और दुनिया में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले नंबर एक देश की ओर से उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। आज रात मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।'

विज्ञापन
Donald Trump address to nation over US strikes on Iran nuclear sites Amid Israel Tension
Donald Trump - फोटो : X/@WhiteHouse

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए सैन्य अभियान को लेकर रात 10 बजे (स्थानीय समानुसार) (सुबह 7:30 बजे भारतीय समयानुसार) राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ऐसा कोई दूसरी सेना कर नहीं सकती। मैंने बहुत कोशिश की कि ऐसा कदम न उठाना पड़े, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था। अब ईरान को शांति के रास्ते पर लौटना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं। हम पश्चिम एशिया में दादागिरी दिखाने वाले ईरान की परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में दादागिरी दिखाने वाले ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और आसान होंगे। 40 वर्षों से ईरान इस्राइल और अमेरिका पर निशाना साधता रहा है। लोगों को मारता रहा है। वे हमारे लोगों को मार रहे हैं, उनके हाथ उड़ा रहे हैं, सड़क किनारे बमों से उनके पैर उड़ा रहे हैं... उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने बहुत से लोगों को मार डाला। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह जारी नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें- Iran-Israel Row: अमेरिका ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर किया हमला; ट्रंप ने की पुष्टि

अमेरिकी देशभक्तों को बधाई
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया जैसा कि शायद पहले किसी टीम ने काम नहीं किया है। हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इस्राइली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया और अमेरिका की पूरी सेना को एक ऐसे ऑपरेशन पर बधाई देना चाहता हूं जैसा कि दुनिया ने कई दशकों में नहीं देखा है।'


'आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी'
ट्रंप ने कहा, 'यह जारी नहीं रह सकता। या तो शांति होगी या ईरान के लिए आफत होगी, जो पिछले आठ दिनों में हमारी ओर से देखी गई घटनाओं से कहीं अधिक गंभीर है। याद रखें, अभी कई लक्ष्य बचे हुए हैं। आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी। अगर शांति जल्दी नहीं आती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे। उनमें से अधिकांश को कुछ ही मिनटों में नष्ट किया जा सकता है।'




फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए
इससे पहले ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें हमलों की पुष्टि की गई। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पहली पोस्ट में कहा, 'हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं।'

फोर्डो परमाणु ठिकाने को बर्बाद कर दिया गया
ट्रंप ने कुछ ही देर बाद एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि फोर्डो परमाणु ठिकाने को बर्बाद कर दिया गया है। ट्रंप ने एक समाचार और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग पोर्टल की खबर को साझा किया, जिसमें लिखा था, 'फोर्डो खत्म हो गया है।' इससे पहले बताया गया कि अमेरिका ने फोर्डो पर छह बंकर बस्टर बम गिराए और अन्य ईरानी परमाणु ठिकानों पर 30 टॉमहॉक मिसाइलें गिराईं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने प्रांतीय अधिकारी के हवाले से फोर्डो परमाणु सुविधा पर हमले की बात स्वीकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed