फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Doing business in India has become much easier due to Prime Minister Narendra Modi government

Robert Chatwani: मोदी सरकार के चलते भारत में कारोबार करना हुआ काफी आसान, एफडीआई को आकर्षित करने पर दिया जोर

Tue, 06 Jun 2023 07:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिलिकॉन वैली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिलिकॉन वैली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 07:01 AM IST
सार

यह बात अमेरिकी डॉक्यूसाइन फर्म के नए अध्यक्ष रॉबर्ट चटवानी ने कही। एक अन्य उद्यमी मतीन सैयद ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत से आकर्षित हैं।

विज्ञापन
Doing business in India has become much easier due to Prime Minister Narendra Modi government
robert chatwani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में मोदी सरकार ने तकनीकी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इस कारण एक दशक पूर्व के बजाय अब वैश्विक कंपनियों के लिए भारत कारोबार करना काफी आसान हो गया है।
विज्ञापन


यह बात अमेरिकी डॉक्यूसाइन फर्म के नए अध्यक्ष रॉबर्ट चटवानी ने कही। एक अन्य उद्यमी मतीन सैयद ने कहा कि दुनियाभर के लोग भारत से आकर्षित हैं। अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक समझौतों के प्रबंधन में अग्रणी डॉक्यूसाइन कंपनी के अध्यक्ष चटवानी ने कहा, एफडीआई को देश में आकर्षित करने के लिए कई कानून मोदी के प्रशासन में आए हैं। अन्य भारतवंशी उद्यमी और स्टार्टअप एडवाइजर मतीन सैयद ने कहा, भारत को कोई रोक नहीं सकता। 
विज्ञापन


मोदी सरकार ने एफडीआई को आकर्षित करने पर दिया जोर
मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी कंपनियों से एफडीआई आकर्षित करने पर बहुत अधिक जोर दिया है। चटवानी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले कई सालों में सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी को अपनाने का चलन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी बेंगलुरु में एक पूर्ण इंजीनियरिंग केंद्र और विकास केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर के लोग सिलिकॉन वैली की ओर होते हैं आकर्षित
सैयद ने कहा कि दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोग सिलिकॉन वैली की ओर आकर्षित होते हैं, क्योंकि यह जगह विफलता का जश्न मनाती है। यहां जैसा माहौल दुनिया के किसी अन्य हिस्से में नहीं दिखता है। 2015 में पीएम मोदी के सिलिकॉन वैली कार्यक्रम में भाग लेने वाले सैयद ने कहा कि भारत वैश्विक नेता बनने जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed