फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Does US pork and Brazilian beef are reason for Covid-19 pandemic? what is China new Theory

कोरोना पर नई थ्योरी: वुहान के आरोप से बचने के लिए चीन ने फैलाया नया झूठ, इन तीन देशों को बताया कोविड-19 का जिम्मेदार

Sun, 31 Oct 2021 09:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Oct 2021 09:56 AM IST
सार

दुनिया भर के वैज्ञानिकों का मानना है कि वुहान की प्रयोगशाला में  हुए प्रयोगों के कारण दुनिया भर में कोरोना फैला। अब चीनी मीडिया ने इस आरोप से बचने के लिए नई थ्योरी दुनिया के सामने पेश कर दी है। 
 

विज्ञापन
Does US pork and Brazilian beef are reason for Covid-19 pandemic? what is China new Theory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप झेल रहा चीन अब नई थ्योरी गढ़ रहा है। इस थ्योरी में वह खुद पर लगे आरोपों को दुनिया के दूसरे देशों पर डालने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ट्विटर से लेकर चीनी मीडिया ने जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन का मीडिया अपनी नई थ्योरी को स्थापित करने के लिए कई सारे फर्जी अकाउंट भी संचालित कर रहा है। इस नई थ्योरी में चीन ने अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों पर आरोप लगाया है कि दुनिया में कोरोना संक्रमण के लिए वह जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन


क्या है चीन की नई थ्योरी?
कोविड-19 वायरस पर चीनी मीडिया ने नई थ्योरी दुनिया के सामने रखी है। चीनी मीडिया के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरल फैलाने के पीछे अमेरिका, सऊदी अरब, ब्राजील जैसे देशों का हाथ है। चीन की नई थ्योरी के मुताबिक, अमेरिका से सूअर का मांस, ब्राजील से गोमांस, सऊदी अरब से झींगा और संयुक्त राज्य अमेरिका के मेन से झींगा मछली कोविड -19 फैलने का कारण हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आए चीन का समर्थन करने वाले अकाउंट 
शोधकर्ता मार्सेल श्लीब्स लिखते हैं कि ऐसे कई खाते सामने आए हैं, जो चीन की नई थ्योरी का समर्थन करते हैं और कोल्ड मीट को कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि चीन यह साबित करने में लगा है कि अमेरिका, ब्राजील, सऊदी अरब कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार हैं। श्लीब्स ने 18 महीनों तक चीन का समर्थन करने वाले खातों का ट्विटर पर विश्लेषण किया, इसमें सामने आया कि कोलकाता वाणिज्य दूतावास में तैनात एक चीनी राजनयिक ने इन सभी खातों को आगे बढ़ाया। 

वुहान के आरोप से बचने के लिए नई थ्योरी
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के लिए चीन के वुहान को दोषी ठहराया गया था। दुनिया भर के वैज्ञानिकों को संदेह है कि चीन के वुहान स्थिति प्रयोगशाला और वहां पर दूषित मांस के प्रयोग से कोविड-19 फैला। चीन इसी थ्योरी को गलत साबित करने के लिए नई थ्योरी सामने लाया और अब वह दूषित मांस के जरिए ही अन्य देशों को निशाना बना रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed