फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Doctors save the life of a cancer victim dog by putting titanium skull

कैंसर से पीड़ित था कुत्ता, डॉक्टरों ने टाइटेनियम की खोपड़ी लगाकर बचाई जान

Sun, 30 Sep 2018 02:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Doctors save the life of a cancer victim dog by putting titanium skull
Dog surgery canada

कनाडा में कैंसर से पीड़ित एक कुत्ते को बचाने के लिए डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके सिर में टाइटेनियम की खोपड़ी लगा दी। दरअसल, कुत्ते की खोपड़ी के एक हिस्से में कैंसर का ट्यूमर था और वो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा था, जिसकी वजह से ट्यूमर खोपड़ी के बाहरी हिस्से में लटकने लगा था। 

विज्ञापन


अब उसे बचाने का एक ही तरीका था कि उसके सिर का वो हिस्सा बदल दिया जाए। ऐसे में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की एक टीम ने 3-डी प्रिंटिंग तकनीक की मदद से कुत्ते की खोपड़ी के आकार की टाइटेनियम की एक नई प्लेट तैयार की और उससे पुराने हिस्से को बदल दिया और कुत्ते की जान बचा ली। 
विज्ञापन


दुनिया में यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसमें इस तकनीक की मदद से किसी कुत्ते की खोपड़ी बदली गई हो। 

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया, 'कुत्ते के सिर में जो कैंसर का ट्यूमर हुआ था, वो उसकी खोपड़ी के बाहरी हिस्से में लटकने लगा था। शोधकर्ताओं की एक टीम की मुखिया मिशेल ओब्लाक ने खोपड़ी और ट्यूमर का स्कैन निकाला और 3-डी प्रिंटिंग के लिए उसके मॉडल तैयार करने शुरू कर दिए। आमतौर पर शरीर के किसी अंदरूनी हिस्से को बिल्कुल पुराने हिस्से जैसा बनाना नामुमकिन होता है। लेकिन इस मामले में कुत्ते की खोपड़ी का हिस्सा बिल्कुल उसके साइज का बना दिया गया। यह विज्ञान का एक बेहतरीन नमूना है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशेल ओब्लाक का कहना है कि भविष्य में इस तकनीक का इस्तेमाल इंसानों पर भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जानवरों पर तो 3-डी प्रिंटिंग की ये तकनीक पूरी तरह से सफल रही है। अब इस तकनीक को इंसानों पर भी इस्तेमाल करने के बारे में विचार किया जा रहा है। हालांकि इंसानों का जबड़ा और रीढ़ की हड्डी ठीक करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल पहले किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed