फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Do you know about Queen Elizabeth II Secret Letter to Australia

Queen Elizabeth: क्या आप जानते हैं महारानी एलिजाबेथ के 'सीक्रेट पत्र' के बारे में, 63 साल तक नहीं खोला जा सकता

Mon, 12 Sep 2022 02:01 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, सिडनी
एएनआई, सिडनी Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 02:01 AM IST
सार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इससे स्पष्ट होता है कि महारानी के हृदय में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विशेष स्थान था।

विज्ञापन
Do you know about Queen Elizabeth II Secret Letter to Australia
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : ANI

विस्तार

महारानी  एलिजाबेथ द्वितीय अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनसे जुड़े किस्से लोगों में रोमांच पैदा कर रहे हैं। जब भी ब्रिटेन की महारानी की बात होगी, उनसे जुड़े किस्से जरूर याद आएंगे। ऐसा ही एक किस्सा ऑस्ट्रेलिया को लिखे एक पत्र से जुड़ा है। रोमांच पैदा करने वाली बात यह है कि उस पत्र को 63 साल तक खोला नहीं जा सकता।

विज्ञापन


गुप्त पत्र सिडनी में एक तिजोरी के अंदर बंद
रिपोर्ट्स की मानें तो एक गुप्त पत्र सिडनी में एक तिजोरी के अंदर बंद है। ऑस्ट्रेलिया के एक स्थानीय चैनल के अनुसार, पत्र सिडनी में एक ऐतिहासिक इमारत में एक तिजोरी के अंदर है और पत्र नवंबर 1986 में उनके द्वारा लिखा गया था जिसमें सिडनी के लोगों को संबोधित किया गया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किसी को भी नहीं पता यहां तक कि महारानी के निजी कर्मचारियों को भी पता नहीं है कि पत्र में लिखा है। क्योंकि यह एक सुरक्षित स्थान पर कांच के बॉक्स में छिपाकर रखा गया है। क्योंकि इसे 2085 तक नहीं खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र द्वारा एक निर्देश सिडनी के लॉर्ड मेयर को दिया गया है कि वर्ष 2085 ईस्वी में आपके द्वारा चुने जाने के उपयुक्त दिन पर, कृपया आप इस लिफाफा को खोलेंगे और सिडनी के नागरिकों को अपना संदेश उन्हें बताएंगे। "एलिजाबेथ आर।"

16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि महारानी ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी प्रसिद्ध पहली यात्रा से, अब तक यात्राएं की, इससे स्पष्ट था कि महारानी के हृदय में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विशेष स्थान था।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने महारानी को राज्य प्रमुख के पद से हटाने के लिए एक जनमत संग्रह कराया था, लेकिन वह हार गई थी। शुक्रवार को सिडनी के प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस में महारानी को श्रद्धांजलि दी गई।


महारानी के गुजर जाने के बाद किंग चार्ल्स III राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुख होंने। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसी राष्ट्रमंडल देश न्यूजीलैंड ने रविवार को एक टेलीविजन समारोह में किंग चार्ल्स III को आधिकारिक तौर पर अपना राज्य प्रमुख घोषित किया। ब्रिटेन को 70 वर्षों में एक सम्राट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed