फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diwali US President Joe Biden Greetings POTUS Dipawali Indians Abroad

Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं, दुनियाभर में प्रकाशपर्व दिवाली का जश्न

Sun, 12 Nov 2023 09:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 12 Nov 2023 09:54 PM IST
सार

दीपोत्सव के मौके पर दीयों की रोशनी में उल्लास का माहौल है। दिवाली का उत्साह सात समंदर पार अमेरिका में भी दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिवाली-2023 के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Diwali US President Joe Biden Greetings POTUS Dipawali Indians Abroad
बाइडन ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिवाली के मौके पर प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। दीपावली के मौके पर एक तरफ भारत में जहां लक्ष्मी-गणेश की पूजा-उपासना की जा रही है, तो दूसरी तरफ अमेरिका में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी दीपों की माला से प्रकाश फैलाने का जश्न भी मना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी दिवाली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


नफरत और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान का प्रकाश
बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल (POTUS) पर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि कई पीढ़ियों से, दक्षिण एशियाई अमेरिकियों ने दिवाली की परंपराओं को हमारे देश में आबाद रखा है। दीपावली को अमेरिकी संस्कृति के ताने-बाने में बुनी बताते हुए बाइडन ने कहा, यह पर्व अज्ञानता, नफरत और विभाजन के अंधेरे पर ज्ञान, प्रेम और एकता की रोशनी की तलाश के संदेश का प्रतीक है।
विज्ञापन


साझा रौशनी की ताकत पर विचार
उन्होंने कहा, दीपावली का पर्व और इससे मिलने वाले संदेश ने हमारे राष्ट्र को पिछले कुछ कठिन वर्षों से मजबूत होकर उभरने में मदद की है। बाइडन के मुताबिक, दीपावली अब पहले से कहीं अधिक मायने रखता है। राष्ट्रपति ने आह्वान किया कि इस दिवाली पर हमें अपनी साझा रोशनी की ताकत पर विचार करना चाहिए। उन्होंने दिवाली की छुट्टी के मौके पर अमेरिका की स्थायी भावना को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा, "अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मना रहे एक अरब से अधिक हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को दिवाली की शुभकामनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में दिवाली का उल्लास
देश-दुनिया में दीपमाला बनाने में जुटे लोग उल्लास के साथ दिवाली-2023 सेलिब्रेट कर रहे हैं। धन-धान्य और समृद्धि की देवी के रूप में पूजित माता लक्ष्मी की पूजा के बाद दीपावली के मौके पर मिठाइयां और प्रसाद भी बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed