फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dimona Mayor Benny Bitton said that an Israeli soldier of Indian origin was killed in Gaza

Israel War: भारतीय मूल का इस्राइली सैनिक गाजा में मारा गया, डिमोना के मेयर बेनी बिट्टन ने पोस्ट कर दी जानकारी

Wed, 01 Nov 2023 07:10 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, यरुशलम Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 07:10 PM IST
सार

इस्राइली शहर डिमोना के मेयर बेनी बिट्टन ने बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए इस्राइली लड़ाकों में 20 वर्षीय भारतीय मूल का इस्राइल सैनिक भी शामिल है।

विज्ञापन
Dimona Mayor Benny Bitton said that an Israeli soldier of Indian origin was killed in Gaza
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

हमास और इस्राइल का भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल द्वारा हमास के खात्मे की मंशा को लेकर जमकर रॉकेट दागे जा रहे हैं। हमास के ठिकानों को तबाह किया जा रहा है। भीषण युद्ध में दोनों पक्षों से कई लोगों ने जान गंवाई। बता दें 7 अक्तूबर को गाजा स्थित हमास आतंकी समूह ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दाग दिए थे। जिसके बाद से दोनों के बीच युद्ध शुरु हो गया।
विज्ञापन


इस्राइली शहर डिमोना के मेयर बेनी बिट्टन ने बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए इस्राइली लड़ाकों में 20 वर्षीय भारतीय मूल का इस्राइल सैनिक भी शामिल है। बड़े दुख के साथ हम गाजा में डिमोना के बेटे हलेल सोलोमन की मौत की घोषणा करते हैं। हेलेल ने सेवा करने की इच्छा जताई और गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हो गए। हेलेल एक समर्पित व्यक्ति थे। 
विज्ञापन

बता दें डिमोना इस्राइल के दक्षिण में एक शहर है, जो इस्राइल के परमाणु रिएक्टर के तौर पर पहचाना जाता है। कुछ लोग इसे छोटा भारत भी कहते हैं, क्योंकि इस बस्ती में भारत से आए यहूदियों की बड़ी संख्या है। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने कहा, वे सुखद व्यवहार वाला एक युवा व्यक्ति था और उसका भविष्य बहुत उज्ज्वल था। उन्होंने उनके निधन और इस्राइल के अस्तित्व के लिए उचित युद्ध लड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाई में कम से कम 11 इस्राइली सैनिक मारे गए हैं, जिसे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दर्दनाक नुकसान के साथ कठिन युद्ध बताया। नेतन्याहू ने कहा, हम एक कठिन युद्ध में हैं। यह एक लंबा युद्ध होगा। हमारे पास कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं लेकिन दर्दनाक नुकसान भी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं इजरायल के नागरिकों से वादा करता हूं, हम जीत तक संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed