फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Diabetes patients not benefited in kidney diseases from vitamin D Medicine

शोध: डायबिटीज रोगियों को विटामिन डी दवाओं से किडनी की बीमारियों में फायदा नहीं

Sun, 08 Aug 2021 06:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 08 Aug 2021 06:34 AM IST
सार

  • शोधकर्ताओं ने प्री-डायबिटीज वाले लोगों में विटामिन डी दवाओं के किडनी की सेहत पर असर का परीक्षण करने के लिए विटामिन डी और टाइप 2 डायबिटीज का अध्ययन किया

विज्ञापन
Diabetes patients not benefited in kidney diseases from vitamin D Medicine
किडनी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक ताजा शोध में पता चला है कि प्री-डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को विटामिन डी सप्लीमेंट के सेवन से किडनी संबंधी सेहत लाभ नहीं मिलते हैं। यह अध्ययन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉ सुनएच किम और उनके सहयोगियों ने किया, जिसके नतीजे अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित हुए।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने प्री-डायबिटीज वाले लोगों में विटामिन डी दवाओं के किडनी की सेहत पर असर का परीक्षण करने के लिए विटामिन डी और टाइप 2 डायबिटीज का अध्ययन किया था। प्री-डायबिटीज में टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जो किडनी रोगों का प्रमुख कारण भी है। 
विज्ञापन


विटामिन डी न लेने वालों में यूरिन प्रोटीन कम
इस अध्ययन में शामिल 43 फीसदी लोग रोजाना विटामिन डी ले रहे थे। वहीं, जो लोग विटामिन डी दवाएं नहीं ले रहे थे, उनमें समय के साथ यूरिन प्रोटीन कम होने के संकेत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं प्रभावी रहा विटामिन डी दवाओं का प्रयोग
अध्ययन में मोटापे और प्री-डायबिटीज वाले 2,423 वयस्कों को शामिल कर औसतन 2.9 साल तक रोजाना विटामिन डी3 या प्लेसिबो दिया गया। ट्रायल में विटामिन डी लेने वालेे 28 लोगों की किडनी की सेहत बिगड़ी, तो प्लेसिबो वाले समूह में 30 मामले मिले। नतीजों में विटामिन डी दवा का किडनी की कार्यप्रणाली पर लाभ नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed