फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dhaka University students protest in solidarity with demonstrations over Kolkata rape incident news in hindi

Bangladesh: कोलकाता में महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने को आगे आए ढाका के छात्र, विरोध-प्रदर्शन कर दिखाई एकजुटता

Sat, 17 Aug 2024 02:22 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:22 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। अब बांग्लादेश के प्रतिष्ठित ढाका विश्वविद्यालय के छात्र भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Dhaka University students protest in solidarity with demonstrations over Kolkata rape incident news in hindi
कोलकाता की घटना के विरोध में जुलूस निकालते डॉक्टर।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। पूरे भारत में डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, अब पड़ोसी देश बांग्लादेश के प्रतिष्ठित ढाका विश्वविद्यालय के छात्र भी अपनी एकजुटता दिखाते हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


राजू मूर्तिकला के पास प्रदर्शन
रिपोर्ट के अनुसार, 'आवाज तोलो नारी' के बैनर तले शुक्रवार को ढाका विश्वविद्यालय में राजू मूर्तिकला के पास प्रदर्शन किया गया। भौतिकी विभाग की एक छात्रा रहनुमा अहमद निरेट ने कहा, 'हम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म मामले के बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के असहयोग रवैये से अवगत हैं। महिला के रूप में, हम मांग करते हैं कि प्रशासन अधिक से अधिक कानूनी सहायता करे, कानून को सख्ती से लागू करे और तुरंत फैसला सुनाए'
विज्ञापन


मानव विज्ञान विभाग की छात्रा आन्या फहमीन ने कहा, 'दुनिया भर में महिलाओं को दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध का सामना करना पड़ता है और हम कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में निष्पक्ष जवाबदेही के लिए चल रहे आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों के नाम सार्वजनिक कर दिए...
जहांगीरनगर विश्वविद्यालय की छात्रा लमिशा जहां ने कहा, पिछली दुष्कर्म की की घटनाओं में पीड़ितों के नाम सार्वजनिक कर दिए गए, जबकि दोषी अपराधियों के नाम अक्सर छिपे रहते हैं। कभी-कभी इन मामलों को सरकार या सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा दबा दिया जाता है। आत्मसंतुष्टि के दिन खत्म हो गए हैं। हमें महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के अपमान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।'

महिलाओं के लिए सुरक्षित देश बनाना जरूरी
वित्त विभाग की एक छात्रा अनिका अरेफिन अनु ने कहा, 'हमें महिलाओं के लिए सुरक्षित देश बनाना है। छात्रों ने बड़े पैमाने पर विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमें अपनी सरकार को सभी दुष्कर्म के मामलों पर मुकदमा चलाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूर करना चाहिए।'




नौ अगस्त की घटना
गौरतलब है, नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। इससे पूरे भारत में गुस्सा फैल गया। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बांग्लादेश के छात्रों के एक समूह ने भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अपनी एकजुटता दिखाई। साथ ही, ढाका विश्वविद्यालय में 'ऑक्युपाई द नाइट' कार्यक्रम भी मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed