फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dhaka court debars 17 ex ministers and 9 mp from leaving Bangladesh

Bangladesh: शेख हसीना सरकार के 17 पूर्व मंत्री और नौ सांसदों के बांग्लादेश छोड़ने पर रोक, ढाका कोर्ट का आदेश

Mon, 02 Sep 2024 08:47 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: बशु जैन Updated Mon, 02 Sep 2024 08:47 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अवामी लीग के कई शीर्ष नेता, सांसद और कैबिनेट मंत्री देश छोड़ चुके हैं। कई अन्य मंत्री आवास छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
Dhaka court debars 17 ex ministers and 9 mp from leaving Bangladesh
ढाका की अदालत ने देश छोड़ने पर लगाई रोक (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में ढाका की कोर्ट ने शेख हसीना सरकार के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद समेत 17 मंत्रियों और नौ सांसदों के देश छोड़ने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने सोमवार को भ्रष्टाचार विरोध आयोग की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। ढाका मेट्रोपॉलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अस-शम्स जगलुल हुसैन ने भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एसीसी) की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोई भी मंत्री और सांसद देश नहीं छोड़ेगा। एसीसी के लोक अभियोजक मीर अहमद अली सलाम और महमूद हुसैन जहांगीर ने यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध की पुष्टि की। 

विज्ञापन


इन मंत्रियों के देश छोड़ने पर लगी रोक
कोर्ट ने पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद, पूर्व बिजली ऊर्जा और खनिज संसाधन राज्य मंत्री नसरुल हामिद, पूर्व जहाजरानी राज्य मंत्री खालिद महमूद, पूर्व आईसीटी राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक और पूर्व प्राथमिक और जन शिक्षा राज्य मंत्री मोहम्मद जाकिर हुसैन के देश छोड़ने पर रोक लगाई है। इसमें पूर्व रामीण विकास और सहकारिता राज्य मंत्री स्वपन भट्टाचार्जी, पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक, पूर्व धार्मिक मामलों के मंत्री फरीदुल हक खान, पूर्व कपड़ा और जूट मंत्री गोलाम दस्तगीर गाजी, पूर्व युवा और खेल राज्य मंत्री मोहम्मद जाहिद अहसन रसेल, पूर्व जल संसाधन मंत्री अनवर हुसैन, पूर्व सूचना मंत्री हसनुल हक इनु भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सांसदों के विदेश जाने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


घर छोड़ चुके हैं कई मंत्री
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अवामी लीग के कई शीर्ष नेता, सांसद और कैबिनेट मंत्री देश छोड़ चुके हैं। कई अन्य मंत्री आवास छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर छिपे हुए हैं। पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद, पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक, पूर्व प्रधान मंत्री सलमान एफ रहमान के निजी उद्योग और निवेश मामलों के सलाहकार और पूर्व राज्य मंत्री जुनैद अहमद पलक को पिछले महीने
विज्ञापन
विज्ञापन

देश से भागने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया था। 

पांच अगस्त को शेख हसीना ने दिया था इस्तीफा
नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ अभूतपूर्व सरकार विरोधी छात्र नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को हसीना ने इस्तीफा दे दिया और भारत चली गईं। हसीना के नेतृत्व वाली सरकार को अंतरिम सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया और 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को इसका मुख्य सलाहकार नामित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed