Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Detroit Synagogue President Samantha Woll murder in us news update

US: अमेरिका के डेट्रॉइट में यहूदी प्रार्थना स्थल की प्रमुख की हत्या, घर के बाहर हमलावरों ने चाकू मारकर ली जान

Sun, 22 Oct 2023 06:27 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 22 Oct 2023 06:27 AM IST
सार

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच डेट्रॉइट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामन्था वोल की हत्या हो गई। सीपीएल डैन डोनाकोव्स्की ने बताया कि शनिवार को आरोपियों ने घर के बाहर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। डॉक्टरों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Detroit Synagogue President Samantha Woll murder in us news update
सामांथा वोल - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल हमास के बीच अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से एक यहूदी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हमलावरों ने यहूदी प्रार्थना स्थल बोर्ड की अध्यक्ष सामांथा वोल की क्रूर हत्या की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह 6.30 बजे सामांथा लाफायेट पार्क इलाके में स्थित अपने घर के बाहर ही पड़ी हुई थीं। उन पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर किया था। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान उन्होंने मौत की पुष्टि की। हालांकि, अभी तक मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मिशिगन अटॉर्नी जनरल डाना नेसेल ने एक बयान जारी किया। बयान में नेसेल ने कहा कि सामांथा की नृशंस हत्या की गई है। मैं इस खबर से हैरान हूं। मैं दुखी हूं और डरा हुआ भी हूं। सामांथा बहुत दयालु थीं। वह अपने समुदाय, राज्य और देश से बहुत प्यार करती थीं। 
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed