फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Despite repeated urgings, no safe corridor for students stranded in Sumy, India tells UNSC

यूक्रेन संकट : सूमी में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा सुरक्षित गलियारा, भारत ने सुरक्षा परिषद से कहा

Tue, 08 Mar 2022 08:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र 
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Mar 2022 08:42 AM IST
सार

यूक्रेन से भारत अब तक 20 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाल लाया है, लेकिन सूमी में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। भारत ने निकासी गलियारा देने के लिए जंगरत दोनों देशों से आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Despite repeated urgings, no safe corridor for students stranded in Sumy, India tells UNSC
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

युद्धरत रूस व यूक्रेन से बार-बार आग्रह के बाद भी पूर्वी यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे भारतीय विद्यार्थियों की निकासी के लिए सुरक्षित गलियार नहीं मिल पा रहा है। इस पर चिंता जताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है। 

विज्ञापन


यूक्रेन से भारत अब तक 20 हजार से ज्यादा नागरिकों को निकाल लाया है, लेकिन सूमी में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। भारत ने निकासी गलियारा देने के लिए जंगरत दोनों देशों से आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई दूत टीएस तिरुमूर्ति ने सोमवार को सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम शत्रुता खत्म करने का लगातार आह्वान कर रहे हैं। यह बैठक यूक्रेन में मानवीय हालात पर विचार करने के लिए हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों समेत सभी नागरिकों को सुरक्षित व निर्बाध रूप से तत्काल निकालने की मांग कर रहे हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि हम इस बात से चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बाद भी सूमी में फंसे हमारे विद्यार्थियों को तत्काल सुरक्षित गलियारा प्रदान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत अब तक 20 हजार भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने में कामयाब रहा है। संपर्क करने पर हमने अन्य देशों के नागरिकों की भी मदद की है। उन्हें उनके देशों में छुड़वाने में मदद की गई। आने वाले दिनों में भी हम इसके लिए तैयार हैं। 80 से ज्यादा उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन से भारतीयों को निकाला गया है। इस काम में मदद के लिए हम यूक्रेन व उसके पड़ोसी देशों द्वारा की गई सहायता की तारीफ करते हैं। 


सूमी में 700 फंसे, भीषण संघर्ष जारी
सूमी में भारत के करीब 700 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। वहां रूसी व यूक्रेनी सेना के बीच कई दिनों से भीषण संघर्ष चल रहा है। भारी बमबारी व हवाई हमलों के कारण भारत इन्हें नहीं निकाल पा रहा है। युद्ध प्रभावित यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए, भारत सरकार ने 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया है। इसके जरिए यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी हैं, निकाला गया है। इन्हें यूक्रेन के पश्चिमी सीमाओं की सीमा से लगे देशों से निकाला गया है। हालांकि यूक्रेन के पूर्वी हिस्से से निकासी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed