{"_id":"6108456a6c021737ed65ab4e","slug":"despite-corona-restrictions-protest-in-berlin-germany-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी: बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जर्मनी: बर्लिन में प्रतिबंधों के बावजूद प्रदर्शन, एक की मौत
Tue, 03 Aug 2021 12:50 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बर्लिन।
एजेंसी, बर्लिन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:50 AM IST
सार
- करीब 600 लोगों को हिरासत में लिया, प्रदर्शनकारियों ने की अधिकारियों से बदसलूकी
- पुलिस हिरासत में हुई 49 साल के एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बर्लिन में प्रदर्शन...
- फोटो : YouTube grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी में कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए गए सरकार के कदमों से असंतुष्ट लोगों को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेने के बाद 49 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, मिट्टे जिले में अधिकारी इस शख्स के पहचान पत्र को जांच रहे थे तभी उसने अपने हाथ और सीने में सिहरन की शिकायत की थी। बता दें कि कोविड-19 पर आधिकारिक पाबंदी के बावजूद यहां हजारों प्रदर्शनकारी जुटे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे करीब 600 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने सप्ताहांत में विभिन्न प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी, लेकिन बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने इस प्रतिबंध की अवहेलना की। बर्लिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए 2,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया था।
विज्ञापन
इन अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने बदसलूकी की और उन पर हमला किया। बर्लिन पुलिस ने कहा, उन्होंने पुलिस की घेराबंदी तोड़ने की कोशिश की और हमारे सहयोगियों को खींचने की कोशिश की। इसलिए अधिकारियों को परेशान करने वालों पर बल प्रयोग करना पड़ा।