{"_id":"657a759b54dae5b8bc0b233a","slug":"deputy-editor-of-pro-putins-newspapaer-was-found-dead-at-her-home-in-mysterious-circumstances-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक की संदिग्ध तरीके से मौत, एक साल पहले संपादक का हुआ था निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक की संदिग्ध तरीके से मौत, एक साल पहले संपादक का हुआ था निधन
Thu, 14 Dec 2023 09:40 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:40 AM IST
सार
पुतिन समर्थक अखबार की उप संपादक एना सारेवा के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण वह उनसे मिलने पहुंचे लेकिन वहां उन्हें एना का शव मिला।
विज्ञापन
Vladimir Putin, Anna Tsareva
- फोटो : Social Media
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप-संपादक एना सारेवा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। पुतिन समर्थक अखबार कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा की उप-संपादक 35 वर्षीय एना सारेवा की मौत मॉस्को में उनके अपार्टमेंट में ही हुई। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि एना की मौत से ठीक एक साल पहले अखबार के संपादक की मौत भी संदिग्ध तरीके से ही हुई थी।
हृदय गति रुकने की वजह से हुई मौत
एना के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से संपर्क नहीं होने के कारण वह उनसे मिलने पहुंचे। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें एना का शव मिला। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में तोड़फोड़ के निशान नहीं थे और न ही हिंसक मौत का कोई संकेत मिला। एना को श्वसन संबंधी परेशानी हो गई थी और पिछले कुछ दिनों से उसे बुखार भी था। अनुमान लगाया जा रहा है कि एना की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई है।
एक साल पहले अखबार के प्रधान संपादक की भी हुई थी मौत
पिछले साल एना के बॉस और पुतिन समर्थक अखबार के महानिदेशक और प्रधान संपादक 68 वर्षीय व्लादिमीर सुंगोर्किन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। वह खाबरोवस्क में व्यापारिक दौरे पर थे, जब उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा था। हालांकि, बाद में रिपोर्ट में डॉक्टरों ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए खुलासा किया कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि एना सारेवा को इस साल कंटेंट का इन-चार्ज बनाया गया था। कोमसोमोलेस्केया प्राव्दा वेबसाइट रूस का सबसे बड़ा न्यूज वेबसाइट है, जिसके 83.9 मिलियन से भी अधिक पाठक है।