फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denmark: 329 nominees nominated for Nobel Peace Prize in year 2021

डेनमार्क: नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस वर्ष 329 उम्मीदवारों को किया गया नामित

Tue, 02 Mar 2021 12:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोपेनहेगन
पीटीआई, कोपेनहेगन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Denmark: 329 nominees nominated for Nobel Peace Prize in year 2021
नोबेल शांति पुरस्कार - फोटो : twitter.com/NobelPrize

नार्वे की नोबेल समिति ने सोमवार को कहा कि 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक फरवरी की समय सीमा तक कुल 329 उम्मीदवारों को नामित किया गया है। इनमें 234 व्यक्ति और 95 संगठन या संस्था शामिल हैं। समिति ने कहा कि अब तक की यह तीसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले, 2016 में 376 उम्मीदवार थे।

विज्ञापन


इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी खबर में कहा था कि 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और बेलारूस के लोकतंत्र समर्थक दो कार्यकर्ता, 'अश्वेत लोगों का जीवन मायने रखता है' मुहिम रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी, व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार जे. कुशनर और अब्राहम संधि के लिए पश्चिम एशिया के साथ सिलसिलेवार वार्ता करने वाले अवी बर्कोवित्ज शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं नोबेल शांति पुरस्कारों के लिए नामित किये गये सगठनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए), रिपोर्ट्स विदआउट बॉर्डर्स और मानवाधिकारों की रक्षा करने वाले पोलैंड के न्यायाधीश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को 2020 को नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। नोबेल समिति अपना वार्षिक निर्णय अक्टूबर में सुनाती है। शांति पुरस्कार और अन्य पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किये जाते हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed