फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Denis Alipov will be the new Ambassador of Russia to India

Ukraine Russia War: भारत पहुंचे रूस के नए राजदूत अलिपोव, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर की चर्चा

Mon, 28 Feb 2022 12:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 12:08 AM IST
सार

अलिपोव दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में पहले उपप्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं। इनको  भारत से जुड़े मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। 

विज्ञापन
Denis Alipov will be the new Ambassador of Russia to India
भारत में रूस के नए राजदूत होंगे डेनिस एलिपोव। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत नियुक्त रूस के नए राजदूत डेनिस अलिपोव नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। रविवार को यहां उन्होंने विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला के साथ बैठक की। इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर की चर्चा। डेनिस एलिपोव को भारत से जुड़े मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से आदेश जारी हुआ था कि अब भारत में राजदूत की जिम्मेदारी डेनिस अलिपोव संभालेंगे।

विज्ञापन


भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला के साथ सौहार्दपूर्ण प्रारंभिक बैठक हुई। सामयिक द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों और यूक्रेन में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की। इसके लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन


 रूस के विदेश मंत्रालय में कर चुके हैं काम
 अलिपोव इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय में एशियाई विभाग के उपनिदेशक रह चुके हैं। एलिपोव दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में पहले उपप्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं। उधर भारत में अब तक रूस की ओर से राजदूत रहे निकोलाय कुदाशेव अब सिंगापुर के राजदूत नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूस की तरफ से यह फैसला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने के एक महीने बाद ही हुआ है। दोनों ही देश मौजूदा समय में रक्षा और विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में जुटे हैं।


रूस की ओर से भारत में नए राजदूत की नियुक्ति का फैसला कूटनीतिक नजरिए से भी अहम है। दरअसल, बीते सालों में अमेरिका ने लगातार भारत से करीबी बढ़ाई है। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत से संबंधों को और मजबूती देना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed