{"_id":"5d8504b18ebc3e01431c07a1","slug":"demonstration-on-climate-change-in-every-region-of-the-world-before-un-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन, धरती बचाने की अपील","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन पर प्रदर्शन, धरती बचाने की अपील
Fri, 20 Sep 2019 10:59 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन से पहले जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के कदम उठाने का आह्वान करते हुए दुनिया भर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्यावरण के लिए इस मुहिम में भारत भी शामिल हुआ। दिल्ली में भी दर्जनों छात्रों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भी जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन किया और आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय के बाहर नारे लगाए।
ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शनकारियों ने देश में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाने की अपील की है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा कोयला और तरल प्राकृतिक गैसों का निर्यातक है। इस दौरान सरकार और कारोबारियों से अपील की गई है कि वे 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को घटाकर शून्य करने के लक्ष्य को पूरा करने का वादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में विशाल प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में शुक्रवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली और धरती को बचाने की अपील की। ऐसी ही एक रैली ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी और राजधानी केनबरा में हुई, जिसे वैश्विक जलवायु हड़ताल का नाम दिया गया है।