{"_id":"619e95f52d303836a94231ab","slug":"demographic-crisis-due-to-declining-marriage-numbers-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रैगन की चिंता: चीन में पिछले कुछ सालों में विवाह पंजीकरण की संख्या घटी, कम शादियों के कारण जनसांख्यिकी संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ड्रैगन की चिंता: चीन में पिछले कुछ सालों में विवाह पंजीकरण की संख्या घटी, कम शादियों के कारण जनसांख्यिकी संकट
Thu, 25 Nov 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:14 AM IST
सार
आधिकारिक अनुमानों के बीच चीन की आबादी सबसे धीमी गति से बढ़ रही है । यहां आबादी 1.412 अरब हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में गिरती जन्म दर के अलावा देश में बहुत कम लोगों का शादी करना एक बड़ा संकट बन गया है। इसके चलते दुनिया की सर्वाधिक आबादी वाले देश में जनसांख्यिकीय संकट तेज हो गया है।
विज्ञापन
हाल में जारी ‘चाइना स्टैटिस्टिकल ईयरबुक 2021’ के आंकड़ों से पता चलता है कि लगातार सात वर्षों में चीन में विवाह पंजीकरण की संख्या में कमी आई है, जो पिछले साल 17 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चीन में 2021 की पहली तीन तिमाहियों में कुल 58.7 लाख जोड़ों ने शादी की, जो पिछले साल की समान अवधि से कम है। चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने बुधवार को बताया, आशंका है कि चीन में विवाह पंजीकरण की संख्या में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार यह गिरती जन्म दर का एक और कारण है। चीन में पिछले साल जन्म दर 0.852 प्रतिशत थी, जो 1978 के बाद पहली बार एक प्रतिशत से नीचे है। जनसांख्यिकीय संकट गहराता देख चीन ने दशकों पुरानी एक शिशु की नीति को खत्म कर 2016 में सभी जोड़ों को दो बच्चे पैदा करने की मंजूरी दी और इस साल दंपतियों को तीन बच्चों की अनुमति दी गई।
विवाह में रुचि घटने के कई कारण
विवाह पंजीकरण में गिरावट के कारणों को रेखांकित करते हुए जनसांख्यिकी विशेषज्ञ हे याफू ने कहा- काम के अत्यधिक दबाव, महिला शिक्षा स्तर में सुधार तथा आर्थिक स्वतंत्रता जैसे कारणों से युवाओं में विवाह को लेकर दिलचस्पी घटी है।
उन्होंने कहा, एक अन्य प्रमुख कारण महिला-पुरुष आबादी का असंतुलित अनुपात है। चीन में, सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार पुरुषों की संख्या महिलाओं से 3.49 लाख अधिक है। याफू ने कहा कि इनमें विवाह योग्य उम्र की महिलाओं की तुलना में 20 वर्ष की आयु में 1.75 लाख अधिक पुरुष हैं। इसके अलावा बढ़ती महंगाई शादी करने व बच्चे पैदा करने की राह में एक बड़ी बाधा है।