फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Lawmakers Propose January as Tamil Language and Heritage Month world news in Hindi

US: 'जनवरी को तमिल भाषा और विरासत माह घोषित करने की मांग', निचले सदन में भारतीय-अमेरिकी सांसदों का प्रस्ताव

Wed, 15 Jan 2025 07:59 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Wed, 15 Jan 2025 07:59 AM IST
सार

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत 15 सांसदों ने प्रतिनिधि सभा से जनवरी को तमिल भाषा और विरासत माह घोषित करने की मांग की है। तमिलों के प्रमुख त्योहार पोंगल की शुरुआत के साथ आए इस प्रस्ताव का कई तमिल विचारधारा वाले संगठनों ने स्वागत किया है। भारतीय-अमेरिकी सांसद ने कहा कि इस प्रस्ताव को पेश करने पर मुझे गर्व है।

विज्ञापन
US Lawmakers Propose January as Tamil Language and Heritage Month world news in Hindi
राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : X/Raja Krishnamoorthi

विस्तार

अमेरिकी संसद के निचले सदन में तमिल मूल के भारतीय सांसदों ने नया प्रस्ताव पेश किया है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति समेत 15 सांसदों ने प्रतिनिधि सभा से जनवरी को तमिल भाषा और विरासत माह घोषित करने की मांग की है। तमिलों के प्रमुख त्योहार पोंगल की शुरुआत के साथ आए इस प्रस्ताव का कई तमिल विचारधारा वाले संगठनों ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने कहा कि तमिल-अमेरिकी के रूप में मुझे अमेरिका और दुनियाभर में तमिल भाषा, विरासत और संस्कृति का सम्मान करने वाले इस प्रस्ताव को पेश करने पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, विचारों और परंपराओं का मिश्रण है। मुझे उम्मीद है कि यह प्रस्ताव साढ़े तीन लाख से अधिक तमिल-अमेरिकियों की समृद्ध और विशिष्ट संस्कृति के साथ-साथ उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि पर प्रकाश डालेगा। उन्होंने अपने सहयोगियों को समुदायों पर तमिल अमेरिकियों के प्रभाव को मान्यता देने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए जोर देने पर कहा।  
विज्ञापन


प्रस्ताव का पांच अन्य भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना, अमी बेरा, श्री थानेदार, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम ने समर्थन किया है। इनके अलावा निकोल मैलियोटाकिस, इल्हान उमर, येवेट क्लार्क, सारा जैकब्स, डेब्रोआ रॉस, डैनी डेविस, दीना टाइटस, डॉन डेविस और समर ली ने भी  प्रस्ताव का समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे प्राचीन भाषा है तमिल
तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। दुनियाभर में आठ करोड़ लोग तमिल बोलते है। तमिल अमेरिकन्स यूनाइटेड पीएसी ने प्रस्ताव का स्वागत किया। संस्था ने कहा कि यह तमिल लोगों के समृद्ध इतिहास और विश्व में उनके योगदान को उजागर करता है। हम तमिल अमेरिकियों से अपील करते हैं कि वे अमेरिकी कांग्रेस में इस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए सक्रिय प्रयास करें। 

उत्तरी अमेरिका तमिल संगम संघ ने कहा कि हम तमिल अमेरिकियों के प्रतिनिधि कृष्णमूर्ति के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। तमिलों के पास इस देश में योगदान देने के लिए बहुत कुछ है। प्रस्ताव पारित होने के बाद हमें इतिहास, भाषा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 


अमेरिकी तमिल एक्शन ग्रुप ने भी कृष्णमूर्ति का धन्यवाद जताया। साथ ही प्रस्ताव को शीघ्र पारित करने की मांग की। ग्रुप ने कहा कि तमिल अमेरिकी हमारी समृद्ध और प्राचीन भाषा, परंपरा और संस्कृति को संजोकर रखते हैं। अमेरिका की जीवंत परंपराओं में योगदान देने के लिए हमारे पास काफी कुछ है। लंका में समानता और राहत के लिए काम करने वाले लोगों ने कहा कि प्रस्ताव में तमिल लोगों के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धि पर प्रकाश डाला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed