{"_id":"6105e7d78ebc3e09054ba995","slug":"delta-variant-of-corona-virus-has-increased-tokyo-to-malaysia-and-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले: टोक्यो से लेकर मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ा डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले: टोक्यो से लेकर मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ा डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप
Sun, 01 Aug 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टोक्यो।
एजेंसी, टोक्यो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 05:46 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से हालात अब होने लगे हैं खराब
- डब्ल्यूएचओ ने कहा, संक्रमण के मामले में 80 फीसदी की बढ़ोतरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप टोक्यो से लेकर मलयेशिया और थाईलैंड में बढ़ गया है। शनिवार को तीनों ही जगहों पर रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
टोक्यो के मेट्रोपोलिटल सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,058 मामले दर्ज किए गए हैं, इससे पहले सर्वाधिक चार हजार मामले दर्ज हुए थे। ओलंपिक खेलों से जुड़े संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं जो बढ़कर अब 241 हो गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह मलयेशिया में भी कोरोना का केंद्र बना हुआ है। बीते 24 घंटे में 17,786 मामले सामने आए हैं। वहीं थाईलैंड में 18,912 नए मरीज मिले हैं जबकि 178 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
क्वालालंपुर में सड़कों पर लोग...
मलयेशिया में कोरोना महामारी के कारणा हालात खराब होने के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं। लोग काले झंडे और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कह रहे हैं कि सरकार कोरोना महामारी को रोकने में पूरी तरह नाकाम हो गई है।
मलयेशिया में संक्रमण के बेकाबू होने का आलम ये है कि मरीजों को अस्पतालों में बेड और दवा तक मिलना मुश्किल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है।
चीन में भी बिगड़ने लगे हालात
चीन में डेल्टा वैरिएंट से जुड़े मामले बढ़ने के कारण हालात खराब होने लगे हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि चीन के पूर्वी शहर नानजिंग में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने बताया है कि दुनियाभर में संक्रमण के मामले में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये भविष्य के लिए खतरे संकेत है, सावधान रहने का वक्त आ गया है।