{"_id":"659d433b6f7e17c0010783a7","slug":"defence-minister-rajnath-singh-guard-of-honour-at-horse-guards-parade-grounds-in-london-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Britain: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: ब्रिटेन के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Tue, 09 Jan 2024 06:34 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:34 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ एक बैठक हुई। दोनों ने भारत-ब्रिटेन रक्षा संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का ब्रिटेन दौरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष ग्रांट शाप्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच रक्षा सहयोग, सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चाएं की गई। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री की यह यात्रा 22 साल के बाद हो रही हैं। किसी भारतीय रक्षा मंत्री की ब्रिटेन की आखिरी यात्रा जनवरी 2002 में हुई थी।
रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा- राजनाथ
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ एक बैठक हुई। हमने भारत-ब्रिटेन रक्षा संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की। हमने रक्षा सहयोग, सुरक्षा और रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा- शाप्स
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री शाप्स ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध लेन-देन पर आधारित नहीं है, बल्कि दोनों देश कई समानताओं और साझा लक्ष्यों के साथ स्वाभाविक भागीदार हैं। इसी बीच, राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक अभिसरण की सराहना की। इस द्विपक्षीय बैठक के बाद दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
रक्षा अनुसंधान सहयोग के बड़े क्षेत्र को गति देने में प्रतिबद्ध
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये समझौते लोगों के बीच आदान-प्रदान और देनों देशों के बीच रक्षा अनुसंधान सहयोग के बड़े क्षेत्र को गति देंगे। गौरतलब है कि ब्रिटेन सरकार के मुख्यालय व्हाइटहॉल स्थित हॉर्स गार्ड्स परेड में गार्ड ऑफ ऑनगर के स्वागत के लिए शाप्स ने राजनाथ सिंह को बधाई दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ब्रिटेन के लिए एक समान भागीदार है और यह दोस्ती अत्यधिक मूल्यवान है, जैसा कि आज का गार्ड ऑफ ऑनर गवाही देता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश रक्षा सलाहकार समूह के तहत एक साथ काम कर रहे हैं। आम खतरों और परिचालन चुनौतियों से निपटने के लिए परिवर्तनकारी रक्षा और सुरक्षा क्षमताओं को विकसित करने के लिए अनुसंधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्योग पर एक नई महत्वाकांक्षी रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदारी शुरू कर रहे हैं। मंगलवार को लंदन के टैविस्टॉक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Had an excellent meeting with UK Defence Minister, Mr. Grant Shapps. We reviewed the full range of India-UK defence relations. We had fruitful discussions on a wide range of issues pertaining to defence cooperation, security and also on enhancing defence industrial cooperation. pic.twitter.com/fzJqhm6PcX
विज्ञापन विज्ञापन— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 9, 2024