{"_id":"62b8c98fd6a52776e33f41b9","slug":"deepest-shipwreck-ever-located-us-navy-wwii-ship-discovered-off-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepest Shipwreck: अब तक की सबसे अधिक गहराई में मिला अमेरिकी युद्धपोत का मलबा, 78 साल पहले डूबा था जहाज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Deepest Shipwreck: अब तक की सबसे अधिक गहराई में मिला अमेरिकी युद्धपोत का मलबा, 78 साल पहले डूबा था जहाज
Mon, 27 Jun 2022 02:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मनीला।
एजेंसी, मनीला।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:33 AM IST
सार
‘सैमी बी’ की खोज वैज्ञानिकों ने नहीं की है। इसे टेक्सास के एक अरबपति विक्टर वेस्कोवो ने खोजा है, जिनके पास एक डीप-डाइविंग सबमर्सिबल है। ‘
विज्ञापन
जहाज ‘यूएसएस सैमुअल बी रॉबर्ट्स’ का मलबा
- फोटो : Twitter@VictorVescovo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिलीपीन सागर में गोताखोरों को डूबे हुए जहाज का मलबा मिला है। जहाज ‘यूएसएस सैमुअल बी रॉबर्ट्स’ का मलबा 23 हजार फीट (6,895 मीटर) की गहराई में मिला। इस जहाज को ‘सैमी बी’ भी कहा जाता है।
विज्ञापन
हालांकि, ‘सैमी बी’ की खोज वैज्ञानिकों ने नहीं की है। इसे टेक्सास के एक अरबपति विक्टर वेस्कोवो ने खोजा है, जिनके पास एक डीप-डाइविंग सबमर्सिबल है। ‘सैमी बी’ दो भागों में टूटा हुआ मिला। यह अब तक खोजा गया सबसे गहरा मलबा है। इससे पहले वेस्कोवो ने पिछले साल 21,223 फीट की गहराई में यूएसएस जॉनस्टन को खोजा था। यह अंतिम बचे अमेरिकी जहाजों में से एक था जिसे जापानियों के खिलाफ अपनी बहादुरी के लिए जाना जाता है। वेस्कोवो ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, समुद्र के तल में ‘सैमी बी’ को देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है इसका अगला हिस्सा तेजी के साथ तल से टकराया था, जिस वजह से यह क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
द्वितीय विश्व युद्ध में जापान से लिया था लोहा
यह 306 फीट लंबा जहाज एक मारक जहाज था। इसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका की नौसेना के लिए बनाया गया था। लेयते खाड़ी की बड़ी लड़ाई का हिस्सा रहे ‘बैटल ऑफ समर’ में जापान के साथ आमने सामने की लड़ाई के दौरान अक्तूबर 1944 में ये पानी में डूब गया था। इस जहाज में 224 क्रू मेंबर्स थे, जिसमें से 89 की जहाज के साथ डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन इसके डूबने की सटीक जगह के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
डूबने से 89 लोगों की मौत
15 अक्तूबर को जापानियों ने फिलीपींस के तट पर मित्र देशों की नौसेना को पीछे हटाने के लिए गोलाबारी की, जो पश्चिम के रास्ते में थे। जापानी बेड़ा जहाज पर भारी पड़ा लेकिन यह पानी में तैरता रहा। गोलाबारी में दीवारें क्षतिग्रस्त होने के बाद यह पानी में डूब गया। ‘सैमी बी’ पर उस वक्त 224 लोग सवार थे जिसमें से 89 की मौत हो गई थी। जिंदा बचे लोग 50 घंटों तक नाव पर तैरते रहे, इसके बाद उन्हें बचाया गया।
खोजने में सबमर्सिबल व्हीकल का इस्तेमाल
सबमर्सिबल व्हीकल और सोनार-बीमिंग जहाजों के इस्तेमाल से कैलाडन ओशनिक के संस्थापक वेस्कोवो और इयोस खोज दल ने 17 और 24 जून के बीच छह बार गोता लगाने के बाद इसमें सफलता पाई। 18 जून को तीन-ट्यूब वाले टॉरपीडो लांचर की मदद से मलबा ढूंढने में कामयाब रहे।