फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Decoits attack Hindu temple with rocket launchers in Pakistan Accident in Gilgit Baltistan Many killed

नापाक हरकत: पाकिस्तान में मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला; बीते दिन 150 साल पुराने पूजा-स्थल को किया गया जमींदोज

Sun, 16 Jul 2023 08:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 16 Jul 2023 08:38 PM IST
सार

इससे पहले कराची के सोल्जर बाजार में मरी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा ढहा दिया गया था। सिंध प्रांत की प्रांतीय राजधानी कराची में लगभग 150 साल पुराने इस मंदिर को जर्जर और खतरनाक ढांचा घोषित करने बाद ध्वस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
Decoits attack Hindu temple with rocket launchers in Pakistan Accident in Gilgit Baltistan Many killed
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में डकैतों के एक गिरोह ने रविवार को एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चरों से हमला कर दिया। बीते दो दिनों के अंदर मुल्क में यह अल्पसंख्यक समुदाय के पूजा स्थल में तोड़फोड़ की दूसरी घटना है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में एक मंदिर को निशाना बनाया। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के घरों पर भी गोलियां बरसाई गईं। 

विज्ञापन


इससे पहले कराची के सोल्जर बाजार में मरी माता मंदिर को शुक्रवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा ढहा दिया गया था। सिंध प्रांत की प्रांतीय राजधानी कराची में लगभग 150 साल पुराने इस मंदिर को जर्जर और खतरनाक ढांचा घोषित करने बाद ध्वस्त कर दिया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंदिर की जमीन एक शॉपिंग प्लाजा प्रमोटर को सात करोड़ रुपये में बेच दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रविवार को मंदिर पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की। जब काशमोर-कंधकोट के एसएसपी इरफान सैम्मो के नेतृत्व में एक पुलिस इकाई घटनास्थल पर पहुंची तो दहशतगर्दों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और भाग निकले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में आठ से नौ बंदूकधारी शामिल थे। बागरी समुदाय के सदस्य डॉ. सुरेश ने कहा कि डकैतों द्वारा दागे गए रॉकेट लॉन्चर का निशाना चूक गया, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने हिंदू समुदाय के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा की जाएगी। काश्मोर क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिंदू आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सीमा हैदर से क्या कनेक्शन? 
हमले को सीमा हैदर जखरानी की PUBG वाली प्रेम कहानी के बदले के तौर पर देखा जा रहा है। बीते कई दिनों से कई इस्लामिक संगठनों की ओर से हिंदू पूजा स्थलों और समुदाय के सदस्यों पर हमला करने की धमकी दी जा रही थी। चार बच्चों की मां सीमा ने पाकिस्तान छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई है और एक हिंदू व्यक्ति के साथ रह रही है।


गिलगित बाल्टिस्तान में हादसा; पांच की मौत, 13 घायल
गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में रविवार को एक पर्यटक वाहन के खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना डायमर जिले के थालिची इलाके के पास काराकोरम राजमार्ग पर हुई। पर्यटक चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लाहौर से बर्फ से ढके पहाड़ी क्षेत्र की ओर घर जा रहे थे। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। बता दें कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और उनमें से ज्यादातर लापरवाही से गाड़ी चलाने और खराब सड़कों के कारण होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed