फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deaths Of Navy SEALS Killed In Somalia Sea Op Preventable Probe Finds news in hindi

US: 'सोमालिया में अमेरिकी स्पेशल फोर्स के दो जवानों की मौत को रोका जा सकता था', जांच में हुआ खुलासा

Sat, 12 Oct 2024 08:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 12 Oct 2024 08:56 AM IST
सार

नौसेना की जांच में कहा गया कि इस घटना को रोका जा सकता था। जांच में पाया गया कि सील अपने आपातकालीन गियर का उपयोग करने में अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं थे।

विज्ञापन
Deaths Of Navy SEALS Killed In Somalia Sea Op Preventable Probe Finds news in hindi
लाल सागर में जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

इस साल के शुरुआत में हूती विद्रोही ईरानी हथियारों को जब्त करने के लिए एक अभियान चलाया था, जिसमें अमेरिकी स्पेशल फोर्स (सील) के दो जवानों की मौत हो गई। इस घटना की जांच में पाया गया कि अमेरिकी सील की मौत को रोका जा सकता था। ऑपरेशन के दौरान जनवरी में सैनिक सोमालिया के तट पर एक जहाज में चढ़े थे। इस दौरान एक सील फिसल गया और पानी में गिर गया, जबकि दूसरा उसकी मदद करने की कोशिश में पानी में कूद गया। 
विज्ञापन


अमेरिकी सील की मौत को रोका जा सकता था
नौसेना की जांच में कहा गया कि इस घटना को रोका जा सकता था। जांच में पाया गया कि सील अपने आपातकालीन गियर का उपयोग करने में अच्छी तरह से प्रशिक्षित नहीं थे। कुछ ऑपरेटरों ने कहा कि उन्होंने केवल एक बार फ्लोटिंग सिस्टम का उपयोग किया था और बाकी ने बिल्कुल नहीं किया। इसके अलावा सिस्टम का रखरखाव भी नौसेना के मानकों के अनुरूप नहीं था। जांच में कहा गया कि यह संभव है कि सील ने आपातकालीन उपकरणों को सक्रिय करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसे सक्रिय करने में विफल रहे। सील ने थिएटर में उछाल परीक्षण नहीं किया था और परीक्षण के दौरान परिस्थितियां भी अलग थी। अमेरिकी सेना ने दोनों सील को मृत घोषित करने से पहले उनकी 10 दिनों तक खोज की। 
विज्ञापन


पिछले साल से लाल सागर में हूती विद्रोहियों का हमला जारी
बता दें कि पिछले साल से शुरू हुए इस्राइल हमास के संघर्ष के बाद से ही हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में युद्ध छेड़ दिया। फलस्तीन के समर्थन में हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में विदेशी जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी सेना हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर कई हवाई हमले भी किए। इस दौरान उन्होंने कई हथियार भी जब्त किए, लेकिन उनका हमला अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed