फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Death toll rises, 25 more killed in anti-government protests in southern Iraq

इराक सरकार बैकफुट पर, जनरल को हटाने के बाद पीएम देंगे इस्तीफा, अबतक 45 की मौत

Fri, 29 Nov 2019 09:56 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Death toll rises, 25 more killed in anti-government protests in southern Iraq
protest in southern iraq - फोटो : ANI

 इराक के नजफ शहर में ईरान के वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना के बाद से सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं। नजफ के अलावा बगदाद और नासीरिया में पिछले तीन दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई है। अकेले नासीरिया में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 25 प्रदर्शनकारी मारे गए थे। अब इराक सरकार बैकफुट पर है। प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल माहदी ने जनरल जमील शुमारी को उनके पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि वह संसद को अपने इस्तीफे की पेशकश करेंगे।

विज्ञापन


राजधानी बगदाद और अन्य शहरों में पिछले दो महीने से सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। अब तक 390 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 15 हजार से घायल हैं। लोग भ्रष्टाचार खत्म करने, ज्यादा नौकरियां और बेहतर सेवाओं की मांग कर रहे हैं। पिछले तीन दिन में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक के शीर्ष धर्मगुरु अयातुल्ला अली अल-सिस्तानी ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने जनरल शुमारी को उनके पद से हटा दिया। जनरल शुमारी को ही नासीरिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन को दबाने के लिए भेजा गया था। उन्हीं के आदेश पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग की, जिसमें 25 प्रदर्शनकारी मारे गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग की। इसमें दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है।  प्रदर्शनकारियों ने ईरान के खिलाफ नारे लगाए। नजफ प्रांत के गवर्नर लुयाय यासिरी ने बताया कि ईरानी वाणिज्य दूतावास में आगजनी, हिंसा और पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हिंसक झड़प को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने की इराक से कार्रवाई की मांग

ईरान ने पवित्र शहर नजफ में अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मुसावी ने इस मामले में इराक से प्रभावी और ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed