{"_id":"5d29afb48ebc3e6d02394785","slug":"death-toll-from-the-nepal-floods-caused-by-the-monsoon-rains-reached-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या पहुंची 28, अभी भी लापता 16 लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या पहुंची 28, अभी भी लापता 16 लोग
Sat, 13 Jul 2019 03:47 PM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Jul 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
- फोटो : PTI
मानसून की बारिश के कारण नेपाल में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को 28 तक पहुंच गई, जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं। पिछले कुछ दिनों से भारी मानसून ने नेपाल में कई स्थानों पर बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सभी प्रमुख राजमार्गों में परिवहन भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने अपने बुलेटिन में कहा, 'बारिश से होने वाली आपदाओं ने पूरे देश में कम से कम 28 लोगों की जान ले ली है। वहीं शुक्रवार को देश में विभिन्न भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में कम से कम 10 लोग घायल हो गए और 16 अन्य लापता हो गए, जबकि कुल 50 लोगों को बचाया गया।
विज्ञापन
ललितपुर, कावरे, कोटंग, भोजपुर और मकनपुर सहित विभिन्न जिलों से मौत की सूचना मिली थी। इस बीच, बारिश के कारण होने वाली आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस कार्यालयों से मानव संसाधन और उपकरण जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बचाव अभियान से जुड़े काम तेज कर दिए गए हैं। ऐसा अनुमान है कि लगभग 6,000 लोग बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे उनके घरों में पानी भर गया है।'