फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deadly microplastic particles found in fresh snow that fell in Antarctica

Climate Change: अंटार्कटिका में गिरी ताजा बर्फ में मिले घातक माइक्रोप्लास्टिक कण, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

Sat, 11 Jun 2022 06:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया )।
एजेंसी,मेलबोर्न (ऑस्ट्रेलिया )। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Jun 2022 06:59 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने बताया कि अंटार्कटिका क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। पिछले अध्ययनों में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक के कण पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डालते हैं।

विज्ञापन
Deadly microplastic particles found in fresh snow that fell in Antarctica
अंटार्कटिका महाद्वीप - फोटो : iStock

विस्तार

अंटार्कटिका में ताजा गिरी बर्फ में घातक माइक्रोप्लास्टिक के टुकड़े मिले हैं। इन टुकड़ों का आकार चावल के दाने से भी छोटा है। यहां 13 अलग-अलग प्रकार के प्लास्टिक कण मिले हैं, जिनमें सबसे आम पीईटी है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर शीतल पेय की बोतल और कपड़े बनाने में होता है। आशंका है कि अंटार्कटिका तक माइक्रोप्लास्टिक कण इंसानों के जरिए पहुंचे होंगे लेकिन वैज्ञानिक इसे जलवायु परिवर्तन का असर भी मान रहे हैं।

विज्ञापन


द क्रायोस्फीयर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि अंटार्कटिका क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन का असर देखने को मिल रहा है। पिछले अध्ययनों में पाया गया कि माइक्रोप्लास्टिक के कण पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से जीवों में विकास, प्रजनन और सामान्य जैविक कार्य प्रभावित होते हैं। साल 2019 के अंत में न्यूजीलैंड के कैंटरबरी विश्वविद्यालय में पीएचडी छात्र एलेक्स एवेस ने अंटार्कटिका में रॉस आइस शेल्फ से बर्फ के नमूने एकत्र किए। उस दौरान हवा में माइक्रोप्लास्टिक्स की मौजूदगी को लेकर कुछ अध्ययन हुए थे। हालांकि यह अज्ञात था कि माइक्रोप्लास्टिक कणों की समस्या कितनी व्यापक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर लॉरा रेवेल ने कहा, जब एलेक्स ने अंटार्कटिका यात्रा की तो हम आशान्वित थे कि वहां कोई माइक्रोप्लास्टिक नहीं मिलेगा। लेकिन वापस प्रयोगशाला में जब जांच की तो उनके लिए आश्चर्य कर देने वाले परिणाम मिले। अंटार्कटिका में 19 जगहों से बर्फ के टुकड़े लिए गए थे और प्रति लीटर पिघली हुई बर्फ में औसतन 29 माइक्रोप्लास्टिक कण मिले, जो रॉस सागर और अंटार्कटिका समुद्री बर्फ में पहले बताई समुद्री सांद्रता से काफी अधिक हैं। एजेंसी


भारत के खेतों में मिल चुका है माइक्रोप्लास्टिक
माइक्रोप्लास्टिक कणों की पहचान भारत में भी बीते महीनों में हुई है। भारतीय वैज्ञानिकों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जब कृषि भूमि से मिट्टी के सैंपल लिए तो उनमें माइक्रोप्लास्टिक के सूक्ष्म कणों की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed