फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deadly Avalanche in Nepal, Guide missing

नेपाल में भीषण हिमस्खलन, गाइड की मौत, डच ट्रेकर लापता

Sun, 10 Mar 2019 06:25 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Mar 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Deadly Avalanche in Nepal, Guide missing
सांकेतिक तस्वीर

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से जारी हिमपात के चलते कई मुश्किलें सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात यहां कई इलाकों में हिमस्खलन भी हुआ जिसके चलते एक गाइड की मौत हो गई जबकि एक डच ट्रेकर लापता है। हिमस्खलन से मरने वाला गाइड स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रशासनिक दल हिमस्खलन में लापता हुए डच ट्रेकर को ढूंढने में भी जुट गई है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक ऊपरी मनांग, भाखड़ा, पिसांग, टंकी मनांग, घायारू, खंगसर और जिला मुख्यालय के आस-पास के इलाकों में हिमस्खनल से काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ये घटना शुक्रवार की है। इन इलाकों में हुए भीषण हिमस्खलन के कारण पर्वतारोहियों को भी परेशानी हो रही है। नेपाल का मनांग जिला ट्रेकरों और पर्वतारोहियों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


सर्दी के दिनों में यहां पर भारी बर्फबारी और बारिश होती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर फरवरी महीने में इस जिले में बारिश और बर्फबारी सामान्य होती है। लेकिन कभी-कभी यहां पर हिमस्खनल बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से परिवहन और संचार सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हादसे का शिकार हुए हैं पर्वतारोही

इससे पहले अक्टूबर 2018 में पश्चमी नेपाल के माउंट गुर्जा पहाड़ पर हुए हिमस्खलन में करीब नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही शामिल थे। जबकि 2015 में एक ऐसे ही हादसे में कम से कम 15 पर्यटक लापता हो गए थे जिनमें से 11 की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed