{"_id":"5dc1f7108ebc3e5b2b25a603","slug":"dawood-ibrahim-aide-jabir-moti-lawyer-said-his-client-will-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद के सहयोगी जाबिर मोती के वकील ने कहा, आत्महत्या कर लेगा उनका मुवक्किल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दाऊद के सहयोगी जाबिर मोती के वकील ने कहा, आत्महत्या कर लेगा उनका मुवक्किल
Wed, 06 Nov 2019 03:56 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Nov 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
Jabir Moti
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहीम के टॉप सहयोगी माने जाने वाले जाबिर मोती की यहां की जेल से अमेरिका की जेल में प्रत्यर्पण के मामले में अनोखी दलील का इस्तेमाल किया गया। मोती के वकील एडवर्ड फिट्जेराल्ड ने अदालत में कहा कि अमेरिका की जेलों की हालत सही नहीं है और अगर उनके मुवक्किल मोती को जबरन वहां भेजा गया तो हो सकता है कि वह वहां आत्महत्या कर ले।
विज्ञापन
यह मामला लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा है। मोती पर आरोप है कि उसने आपराधिक नेटवर्क के जरिए 14 लाख डॉलर के काले धन को सफेद बनाया।मोती के वकील ने अदालत के सामने अमेरिकन फाइनेंसर और यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन की एक नजीर भी पेश की।
विज्ञापन
एपस्टीन ने ऐसे मामले में आत्महत्या कर ली थी। मोती के वकील ने जोरदार पैरवी करते हुए सोमवार को अदालत में दो लोगों की वीडियोलिंक के जरिए गवाही भी दिलवाई। ये लोग अमेरिका में रिटायर्ड जेल वार्डन थे।
विज्ञापन
इनकी मदद से वकील ने यह साबित करने की कोशिश की कि अगर न्यूयार्क की जेल में मोती का प्रत्यर्पण हुआ तो एपस्टीन के मामले के दोहराव होने की पूरी आशंका है। अब इस मामले में अदालत 27 नवंबर को फैसला सुना सकती है।