फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Davos Agenda conference from Sunday, PM Modi to address January 28

‘दावोस एजेंडा’ सम्मेलन रविवार से, 28 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Sat, 23 Jan 2021 09:58 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Jan 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Davos Agenda conference from Sunday, PM Modi to address January 28
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) का ऑनलाइन ‘दावोस एजेंडा’  शिखर सम्मेलन रविवार से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दुनिया के अन्य शीर्ष नेता इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। छह दिन का शिखर सम्मेलन 24 से 29 जनवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


डब्ल्यूईएफ का नियमित वार्षिक सम्मेलन इस साल मई में स्विट्जरलैंड के दावोस के बजाय सिंगापुर में होगा। वार्षिक सम्मेलन से पहले जिनेवा के संगठन द्वारा ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। इसे ‘दावोस एजेंडा’ का नाम दिया गया है। डब्ल्यूईएफ द्वारा हर साल इसी समय पर वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें दुनियाभर के अमीर और ताकतवर लोग जुटते हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन की शुरुआत रविवार को डब्ल्यूईएफ के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन क्लाउस श्वाब के स्वागत भाषण से होगी। चीन के राष्ट्रपति सोमवार को इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी एक सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इस साल का पहला बड़ा वैश्विक शिखर सम्मेलन होगा, जिसमें 1,000 से अधिक वैश्विक नेता शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकारों के प्रमुख, बड़ी कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं चेयरमैन, बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुख, शैक्षणिक क्षेत्र और नागरिक समाज से जुड़े दिग्गज शामिल हैं। 

दुनिया के ये दिग्गज कोविड-19 महामारी के बीच आर्थिक, पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रौद्योगिकी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार यानी 28 जनवरी को इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

देश के ये दिग्गज भी करेंगे संबोधित
इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा उद्योग जगत के दिग्गज मसलन आनंद महिंद्रा, सलिल पारेख और शोभना कामिनेनी भी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।


सम्मेलन में भाग लेने वालों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल है। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रवि रुइया, ऋषद प्रेमजी, पवन मुंजाल, राजन मित्तल, सुनील मित्तल, अजय खन्ना, अजित गुलाबचंद, हरि एस भरतिया और संजीव बजाज भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed