UK: ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल; डेविड लैमी नए डिप्टी पीएम नियुक्त, एंजेला रेयनर के इस्तीफे के बाद फैसला
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने डिप्टी पीएम एंजेला रेनर के इस्तीफे के बाद कैबिनेट का विस्तार किया है। जिसमें डेविड लैमी को नया डिप्टी पीएम बनाया गया है। इस बदलाव के बाद अब सबकी नजर डेविड लैमी और नई कैबिनेट टीम पर होगी कि वे सरकार के कामकाज और जनता के विश्वास को किस तरह मजबूत करते हैं।
विस्तार
यह भी पढ़ें - UK: ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने पद से दिया इस्तीफा, जांच में टैक्स घोटाले का खुलासा होने पर छोड़ा पद
डेविड लैमी को बड़ी जिम्मेदारी
53 वर्षीय डेविड लैमी अब डिप्टी पीएम के साथ-साथ जस्टिस सेक्रेटरी (न्याय मंत्री) की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। लैमी ब्रिटिश राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और लेबर पार्टी में उनका कद काफी ऊँचा माना जाता है।
The Rt Hon David Lammy MP @DavidLammy has been appointed as Lord Chancellor and Secretary of State for Justice @MoJGovUK.
He will also be Deputy Prime Minister. pic.twitter.com/0wsoPtckUf — UK Prime Minister (@10DowningStreet) September 5, 2025
कैबिनेट में अन्य अहम बदलाव
इस बड़े कैबिनेट विस्तार में अन्य अहम मंत्रालयों में भी बदलाव किए गए हैं। यवेट कूपर, जो पहले गृह मंत्री (होम सेक्रेटरी) थीं, अब विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी। यानी वह डेविड लैमी की जगह लेंगी औरविदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की नई प्रमुख होंगी। वहीं ब्रिटिश पाकिस्तानी मूल की शबाना महमूद को पदोन्नत कर गृह मंत्री बनाया गया है। वह पहले न्याय मंत्रालय में काम कर रही थीं।
The Rt Hon Shabana Mahmood MP @ShabanaMahmood has been appointed as Secretary of State for the Home Department @UKHomeOffice. pic.twitter.com/HUKQh8wnDT
— UK Prime Minister (@10DowningStreet) September 5, 2025
सरकार को 'रीसेट' करने की कोशिश में PM स्टार्मर
एंजेला रेनर के इस्तीफे से सरकार की साख पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में प्रधानमंत्री स्टार्मर ने तेजी से कदम उठाते हुए टीम में बदलाव किया, ताकि सरकार की छवि और कामकाज पर नकारात्मक असर न पड़े। विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल सरकार की प्राथमिकताओं और नीति दिशा में भी बदलाव का संकेत है।
यह भी पढ़ें - Thailand: वरिष्ठ राजनेता अनुतिन के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ, संसद के निचले सदन में मिला बहुमत
एंजेला रेनर का सफर और विवाद
एंजेला रेनर लेबर पार्टी की एक लोकप्रिय नेता रही हैं। उन्होंने गरीब तबके से उठकर राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया। हालांकि, हाल ही में नए घर की खरीद पर टैक्स विवाद उनके करियर के लिए चुनौती बन गया। रेनर ने कहा कि यह गलती जानबूझकर नहीं हुई और वह हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह रहेंगी।