फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK deputy prime minister Angela Rayner resigns after ethics inquiry into underpayment of tax on home purchase

UK: ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने पद से दिया इस्तीफा, जांच में टैक्स घोटाले का खुलासा होने पर छोड़ा पद

Fri, 05 Sep 2025 05:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 05 Sep 2025 05:09 PM IST
सार

UK Deputy PM Angela Rayner Resigns: ब्रिटिश डिप्टी पीएम एंजेला रेनर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये इस्तीफा घर खरीद के दौरान खुद की तरफ से किए गए टैक्स घोटाले के बाद दिया है, जिस उन्होंने खुद स्वीकारा भी है।

विज्ञापन
UK deputy prime minister Angela Rayner resigns after ethics inquiry into underpayment of tax on home purchase
एंजेला रेनर, ब्रिटेन की उप प्रधानमंत्री - फोटो : X @AngelaRayner

विस्तार

ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम उस स्वतंत्र जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया, जिसमें पाया गया कि उन्होंने हाल ही में खरीदी गई संपत्ति पर टैक्स सही तरीके से नहीं चुकाया और इस तरह सरकारी मंत्रियों के लिए तय नैतिक मानकों का पालन नहीं किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Donald Trump: 'लगता है हमने भारत-रूस को चीन के हाथों खो दिया', टैरिफ वॉर के बीच SCO समिट के बाद नरम पड़े ट्रंप
विज्ञापन


पीएम स्टार्मर को एंजेला रेनर ने भेजा इस्तीफा
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजेला रेनर ने स्वीकार किया था टैक्स घोटाला
बुधवार को एंजेला रेनर ने स्वीकार किया था कि उन्होंने इंग्लैंड के दक्षिणी तट में मौजूद हव इलाके में खरीदे गए एक फ्लैट पर सही टैक्स नहीं भरा। इसके बाद उन्होंने खुद को मंत्री नैतिकता मानकों के स्वतंत्र सलाहकार लॉरी मैग्नस के पास जांच के लिए भेजा।

करीब 42 लाख का किया टैक्स घोटाला
लॉरी मैग्नस ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को सौंपी। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एंजेला रेनर ने 'स्टॉम्प ड्यूटी' नाम का टैक्स कम भरा, जिससे उन्हें करीब 40,000 पाउंड (लगभग 42 लाख रुपये) का फायदा हुआ। बता दें कि ब्रिटेन में किसी भी संपत्ति की खरीद पर टैक्स लगाया जाता है, जो महंगी या दूसरी संपत्तियों पर और ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें - Thailand: वरिष्ठ राजनेता अनुतिन के अगले प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ, संसद के निचले सदन में मिला बहुमत

लेबर सरकार में संभाल रही थीं हाउसिंग मामलों की जिम्मेदारी
एंजेला रेनर लेबर सरकार में हाउसिंग (आवास) मामलों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वह अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं और अक्सर टैक्स चोरी करने वालों, खासकर पिछली कंजरवेटिव सरकार के नेताओं की कड़ी आलोचना करती रही हैं। जुलाई 2024 में सत्ता में आई लेबर सरकार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed