{"_id":"5c0b9f71bdec2241bf44a306","slug":"danish-couple-climbing-to-pyramid-summit-and-clicks-naked-pics-in-egypt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पिरामिड पर चढ़ने के बाद इस देश के दंपति ने न्यूड फोटो क्लिक किए, जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रतिबंधित पिरामिड पर चढ़ने के बाद इस देश के दंपति ने न्यूड फोटो क्लिक किए, जांच शुरू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मिस्त्र का प्रशासन इस वक्त जर्मनी के रहने वाले दंपति की तलाश कर रहा है जिन्होंने प्रतिबंधित पिरामिड पर चढ़कर कानून का उल्लंघन किया है। दंपति पर आरोप है कि वह न केवल इस पिरामिड पर चढ़े बल्कि उन्होंने न्यूड फोटो भी ली। यह फोटो पूरे मिस्त्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां के लोगों में इस फोटो के लिए बहुत गुस्सा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
स्थानीय मीडिया के मुताबिक दंपति ने गीजा के ग्रेट खुफु पिरामिड पर चढ़ने के बाद एक वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। 3 मिनट की वीडियो रात के वक्त बनाई गई है। वीडियो में दिख रहा है कि पिरामिड पर चढ़ने के बाद महिला ने अपनी शर्ट उतारी और फोटो क्लिक किए। मामला जांच के लिए भेजा जा चुका है।
मंत्री डी खालेद अल-अनानि का कहना है, "कल शाम को प्रकाशित शॉर्ट वीडियो में बताया गया है कि दो विदेशी रात के वक्त पिरामिड पर चढ़े और फोटो क्लिक किए। इससे सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन हुआ है। सच्चाई का पता लगाया जाएगा और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" मामला जांच के लिए अटॉर्नी जनरल के पास भेजा गया है।
मिस्त्र के अहराम ऑनलाइन के अनुसार बुधवार को यूट्यूब पर ये वीडियो अपलोड की गई है। दानिश फोटोग्राफर ने इसे अपलोड करने के साथ अपना नाम एंड्रियास हैविड बताया है। उसने ऊंचाई से ली फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिनमें से कई में नग्नता का प्रदर्शन किया गया है। बता दें मिस्त्र में पिरामिड पर चढ़ना कानूनन अपराध है।