फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   danger of two powerful storms looming in America

अमेरिका में मंडरा रहा दो शक्तिशाली तूफानों का खतरा, अभी से चल रही हैं 75 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं

Sun, 23 Aug 2020 04:20 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
danger of two powerful storms looming in America
तूफान - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका के फ्लोरिडा और खाड़ी तट पर अगले सप्ताह (सोमवार या मंगलवार) तक चक्त्रस्वाती तूफान लॉरा के पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है। यह अभी यह पूर्वी कैरेबिया में है। इसके अलावा मेक्सिको के यूकेटन प्रायद्वीप से एक और तूफान के अमेरिका से टकराने की संभावना है।

विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार नया चक्रवाती तूफान शुक्रवार सुबह उत्तरी लीवार्ड प्रायद्वीप के पूर्वी-दक्षिणी पूर्वी में 370 किलोमीटर दूर था। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं।
विज्ञापन



यह 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। तूफान केंद्र ने कहा है कि यह दोबारा भी बन सकता है। यह विकराल तूफान का रूप धारण कर सोमवार या मंगलवार को फ्लोरिडा और उसके बाद खाड़ी तट से टकरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस वर्ष कई बड़े तूफानों की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि हमें इस साल फिर से बड़ी गतिविधियां होने के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानी फिल क्लॉटजबेक का कहना है कि, हमारा अनुमान है कि 2020 में अटलांटिक बेसिन हैरिकेन मौसम की गतिविधि सामान्य से ऊपर होगी। उनका कहना है कि जिन हैरिकेन तूफान की श्रेणी 3 से 5 होगी, वो बड़े तूफान बन जाएंगे। इनसे करीब 111 मील प्रति घंटे और इससे अधिक गति की तेज हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed