फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dalai Lama official residence Potala Palace Tibet shut down due to coronavirus

कोरोनावायरस: दलाई लामा के खिलाफ चीन की कार्रवाई, तिब्बत स्थित आधिकारिक आवास किया बंद

Mon, 27 Jan 2020 10:54 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 27 Jan 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama official residence Potala Palace Tibet shut down due to coronavirus
पोटाला पैलेस, तिब्बत - फोटो : unesco

कोरोनावायरस की आड़ में चीन में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई है। चीनी सरकार ने तिब्बत में स्थित दलाई लामा के आधिकारिक निवास पोटाला पैलेस को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


पोटाला पैलेस को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के पीछे चीनी सरकार ने तर्क दिया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस स्थान को बंद किया गया है। बता दें कि यह पैलेस बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बड़ा सांस्कृतिक और धार्मि केंद्र है। हर साल यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।
विज्ञापन


चीन की सरकार ने यह नहीं बताया है कि वह कब तक इस पैलेस को बंद करेगी। इस कार्रवाई का कई बड़े बौद्ध संगठनों ने विरोध भी किया है। उन्होंने चीनी सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में कोरोनावायरस से अब तक 80 की मौत
चीन से शुरू होकर 10 से अधिक देशों में फैल चुके कोरोनावायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। चीन सरकार ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही पूरे चीन में करीब 2300 लोग इससे प्रभावित हैं। चीन में इस वायरस से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। कई प्रमुख शहरों में लोगों के बाहर निकलने तक पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed