फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Czech Republic president Hospitalized after a day election

सेहत खराब: चेक गणराज्य के राष्ट्रपति चुनाव के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती, पढ़ें दो अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 11 Oct 2021 05:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, प्राग।
एजेंसी, प्राग। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Oct 2021 05:17 AM IST
सार

मधुमेह से पीड़ित जेमान को कुछ दिन पहले से अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें 14 सितंबर, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Czech Republic president Hospitalized after a day election
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमान (77) को संसदीय चुनाव के एक दिन बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भी ऐसे वक्त में, जब नई सरकार बनाने में उनकी अहम भूमिका है। चेक गणराज्य में राष्ट्रपति को देश का नया प्रधानमंत्री चुनने का अधिकार है। 

विज्ञापन


प्राग के सैन्य अस्पताल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जेमान को राष्ट्रपति आवास से यहां लाया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने वाले डॉक्टर के जल्द उनकी सेहत के बारे में जानकारी देने की संभावना है।
विज्ञापन


दरअसल, मधुमेह से पीड़ित जेमान को कुछ दिन पहले से अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें 14 सितंबर, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कार्यालय ने इसे पहले से तय जांच बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को जेमान ने लैनी में अपने करीबी सहयोगी प्रधानमंत्री आंद्रे बाबिस से मुलाकात की थी। शनिवार को बाबिस की अगुवाई वाली एएनओ मूवमेंट पार्टी बेहद कम अंतर से संसदीय चुनाव हार गई थी। पढ़ें विदेश की अन्य खबरें....

ब्रिटिश एयरवेज में अब नहीं सुनाई देगा लेडीज एंड जेंटलमेन

ब्रिटिश एयरवेज की उड़ानों में 'लेडीज एंड जेंटलमेन' (देवियों और सज्जनों) सुनने को नहीं मिलेगा। कंपनी ने अपने पायलटों और केबिन कर्मियों को इस संबोधन से बचने के लिए खास निर्देश जारी किए हैं।

एयरवेज के मुताबिक, लिंग-भेद से बचने के लिए ऐसा फैसला किया है। लुफ्थांसा, इजीजेट और एयर कनाडा सहित प्रमुख एयरलाइनों ने पहले ही लिंग रहित शब्द इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कंटास ने 2018 में कर्मचारियों को लिंग बताने वाले शब्दों के इस्तेमाल रोकने को कहा था। अमेरिकी डेल्टा एयरलाइन में उड़ान के दौरान घोषणाओं में भी यही भाषा इस्तेमाल करने वाली है।

ईरान ने 120 किलो यूरेनियम संवर्धित किया

ईरान ने करीब 120 किलोग्राम यूरेनियम 20 प्रतिशत संवर्धित कर लिया है। यह दावा ईरान के परमाणु कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने किया। यह आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था के पिछले महीने किए गए 84.3  किलोग्राम के दावे से कहीं अधिक है।

उल्लेखनीय है कि परमाणु समझौते के तहत ईरान यूरेनियम को 3.67 प्रतिशत से अधिक संवर्धित नहीं कर सकता था। अमेरिका ने 2018 में यह डील इकतरफा निर्णय के तहत अपनी ओर से खत्म कर दी थी। एक परमाणु बम बनाने के लिए इसे 90 प्रतिशत संवर्धित करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed