फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Czech folk singer Hana Horka died after she deliberately contracted Covid

चेक गणराज्य : टीकाकरण विरोधी अभियान में भाग लेने वाली गायिका की कोरोना से मौत, बेटे ने कही बड़ी बात

Thu, 20 Jan 2022 03:35 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 03:35 AM IST
सार

चेक गणराज्य की एक लोक गायिका हाना होरका के बेटे रेक ने एक स्थानीय सार्वजनिक रेडियो को बताया कि उनकी मां ने कोरोना के टीके नहीं लगवाए थे। उन्होंने हेल्थ पास के लिए जानबूझकर खुद को कोविड-19 से संक्रमित किया था।

विज्ञापन
Czech folk singer Hana Horka died after she deliberately contracted Covid
चेक गणराज्य की लोक गायिका हाना होरका, हाना होरका - फोटो : twitter

विस्तार

चेक गणराज्य की एक लोक गायिका हाना होरका की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई, इसकी जानकारी उनके बेटे ने दी। उनकी उम्र 57 साल थी। उन्होंने कोरोना का कोई टीका नहीं लगाया था। कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वह कोरोना से ठीक हो रही हैं लेकिन दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


होरका ने नहीं लगवाए थे कोरोना के टीके
हाना होरका असोनेंस बैंड की गायिका थीं। होरका के बेटे रेक और उनके पति ने पूरी तरह से टीका लगवा लिए थे। रेक ने एक स्थानीय सार्वजनिक रेडियो को बताया कि उनकी मां ने कोरोना के टीके नहीं लगवाए थे। 
विज्ञापन


रेक ने बताया कि वह और उनके पिता कोरोना से संक्रमित हो गए थे और हमें मां को एक सप्ताह के लिए अलग करना चाहिए था लेकिन वह पूरे समय हमारे साथ थी। यही कारण था कि कोरोना से उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन में भरोसा न रखने वाली (एंटी-वैक्स) चेक लोक गायिका हाना होरका के मृत्यु के बारे में हैरानी की बात यह है कि उन्होंने हेल्थ पास के लिए जानबूझकर खुद को कोविड-19 से संक्रमित किया था। परिवार का कहना है कि यह हेल्थ पास उन्हें सौना (वाष्प स्नान घर) और थिएटर जाने की अनुमति देता था।

वहीं चेक गणराज्य में सिनेमा, बार और कैफे सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक स्थानों में प्रवेश पाने के लिए टीकाकरण के प्रमाण आवश्यक है। चेक गणराज्य ने बुधवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं।

उन्होंने होरका के बारे में बात करते हुए कहा कि हमें कोरोना होने के बावजूद उन्होंने हमारे साथ सामान्य रूप से रहना जारी रखने का फैसला किया और टीकाकरण की तुलना में बीमारी को गले लगाना चुना। 


परिवार से ज्यादा अजनबियों पर विश्वास
रेक ने एक स्थानीय वैक्स विरोधी आंदोलन से जुड़े लोगों पर अपनी मां की मौत का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जुड़े लोगों ने उनकी मां को टीका नहीं लगावाने से मना लिया था और इस तरह वह सब मेरी मां की मौत के दोषी हैं। रेक ने आगे कहा कि मुझे पता है कि उन्हें इसके लिए किसने प्रभावित किया था, मैं दुखी हूं कि वह अपने परिवार से ज्यादा अजनबियों पर विश्वास करती थीं। वह वैक्स विरोधी आंदोलन में भी भाग लेती थींं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed